Homeन्यूज़Bihar Board 10th Result 2022: बिहार बोर्ड 10वीं की रिजल्ट डेट की...

Bihar Board 10th Result 2022: बिहार बोर्ड 10वीं की रिजल्ट डेट की जल्द होगी घोषणा, रिजल्ट देखने के लिए ध्यान में रखें कुछ जरूरी बातें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

BSEB Bihar Board 10th Result 2022 Date and Time: बिहार बोर्ड की मैट्रिक 2022 की परीक्षा पूर्ण रूप से सम्पन्न हो चुकी है। अब इंतज़ार है तो परीक्षा परिणामों का और विद्यार्थियों की परफॉर्मेंस का। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 24 मार्च को कक्षा 10वीं के रद्द किए गए गणित के पेपर का भी एग्जाम ले लिया है। 17 फरवरी को पेपर लीक होने के कारण मोतिहारी जिले में 10वीं का गणित का पेपर फिर से आयोजित किया गया था। अब जैसे ही पेपर खत्म हुए। सभी विद्यार्थी अपने कक्षा 10वीं के रिजल्ट के जल्द जारी होने की उम्मीद कर रहें हैं। आपको बता दें कि रिजल्ट डेट और टाइम की घोषणा जल्द ही की जा सकती है।

परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद, विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और onlinebseb.in पर विजिट कर अपना बोर्ड रिजल्ट चेक कर सकेंगे। बोर्ड रिजल्ट की डेट और टाइम की जानकारी पहले ही जारी कर देगा।

BSEB Matric 10th Result 2022: विद्यार्थी अपना रिजल्ट ऐसे कर सकते हैं चेक

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिख रहे रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन बटन पर क्लिक करें और अपना क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।
  • रोल नम्बर डाल कर सबमिट करें और परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • विद्यार्थी परिणाम को अपने पास सेव कर लें।

परीक्षा परिणाम जारी करने में बिहार बोर्ड सबसे आगे

बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 के परिणाम कुछ दिन पहले ही जारी कर दिए थे। जिसमें कुल 80.15% छात्रों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। बोर्ड मैट्रिक 2022 के रिजल्ट भी रिकॉर्ड टाइम में जारी करेगा। इस साल भी बिहार बोर्ड सबसे पहले बोर्ड रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड बनाने जा रहा है।

ये भी पढ़ें – मैदानों में 25 फीसदी दर्शकों के साथ IPL करेगा अपने फैंस का स्वागत, जानिए टिकट कीमत और कैसे करें बुकिंग

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular