Home39 पत्नियों सहित 181 लोगों के साथ रहता है यह शख्स, दुनिया...

39 पत्नियों सहित 181 लोगों के साथ रहता है यह शख्स, दुनिया का सबसे बड़ा परिवार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आज हम आपको एक ऐसे ही परिवार के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ 10-20-50 लोग नहीं पूरे 181 लोग एक साथ एक ही घर में रहते हैं। यह परिवार अपने आप में ही एक बारात की तरह है। एक और इतनी महंगाई के ज़माने में जहाँ दो चार सदस्य का ही ख़र्च चलाना बहुत मुश्किल होता है, वहीं जिओना नाम का यह शख़्स अपने घर का मुखिया है जो अपनी बीवीयों और बच्चों सहित 181 लोगों के साथ रहता है। यह परिवार मिजोरम के आइजोल का रहने वाला है।

patrika.com

यह बहुत हैरान कर देने वाली बात है कि यह परिवार 100 कमरों के घर में रहता है। जिओना चाना जिनकी 39 पत्नियाँ, 94 बच्चे, 14 बहुयें, 33 पोते-पोतियाँ और एक परपोता है। उन्हे अपने इस परिवार पर बहुत गर्व है।

mizoram-biggest-family-3
patrika.com

पेशे से बढ़ई का काम करने वाले जीओना चाना अपने घर में एकदम राजा कि तरह रहते हैं। उन्होंने अपने घर के ग्राउंड फ्लोर दीवारों को कई शानदार तस्वीरों से सजाया है। लंच और डिनर के दौरान परिवार के सदस्य खाने के टेबल पर एक क्रम में बैठते हैं जिसमें सबसे पहले उनकी नई पत्नियों के बाद उनकी बुज़ुर्ग पत्नियाँ बैठती हैं। जिओना ने अपने आखिरी शादी सन 2000 में की है और उनकी यह नई पत्नी 33 साल की है।

news18.com

जिओना चाना के घर में हर रोज़ एक बारात की तरह खाना बनता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनके यहाँ एक दिन के खाने में ही लगभग 40 किलो चावल, 24 किलो दाल, l50 किलो सब्जियाँ और 40 मुर्गियाँ, का इस्तेमाल होता हैं और इतना ही यदि उनके घर में नाॅनवेज में ही कोई और डिश जो मटन आदि से बनती हो तो सिर्फ़ एक टाइम में 10 बड़े बकरे लग जाते हैं। इतने लोगों के खाने के लिए उनके घर के डाइनिंग हॉल में 50 टेबल रखे हैं, जिन पर बैठ परिवार का सदस्य आसानी से खा सके।

लोगों का ऐसा मानना है कि यह परिवार बहुत ख़ुशी के साथ रहता है। उनकी पत्नीयाँ उन्हें उस इलाके का सबसे हैंडसम आदमी मानती हैं। वाकई में यह परिवार काबिले तारीफ है।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular