Homeटेक & ऑटोइस शहर में जल्द बंद होंगी पेट्रोल-डीजल से चलने वाली बाइक और...

इस शहर में जल्द बंद होंगी पेट्रोल-डीजल से चलने वाली बाइक और गाड़ियाँ, जल्द करवा लें रजिस्ट्रेशन, नहीं तो होगी दिक्कत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आप चंडीगढ़ (Chandigarh) में रहते हैं और आगामी कुछ दिनों में बाइक या कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको जल्दी से खरीदारी कर लेनी चाहिए क्योंकि बहुत जल्द चंडीगढ़ में एक नया नियम लागू होने वाला है। जिसके तहत आप पेट्रोल और डीजल से चलने वाला कोई भी वाहन नहीं खरीद पाएंगे।

खबर के मुताबिक, कुछ महीने बाद प्रशासन के द्वारा सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों का ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। ऐसे में जो वाहन पहले से सड़कों पर चल रहे हैं वह चलते रहेंगे, लेकिन नए वाहनों को चलाने की अनुमति नहीं होगी तो चलिए आपको इस खबर के बारे में विस्तार से बता देते हैं।

इस महीने से बंद हो जाएंगे फ्यूल से चलने वाले वाहन

प्रशासन की योजना के मुताबिक, इसी साल जुलाई महीने से दुपहिया वाहनों का पंजीकरण प्रशासन के द्वारा बंद कर दिया जाएगा। वहीं दिसम्बर 2023 से डीजल से चलने वाली कारों का रजिस्ट्रेशन करना बंद कर दिया जाएगा। बता दें, हाल ही में चंडीगढ़ प्रशासन के द्वारा जो आंकड़े पेश किए गए हैं उनमें 1 अप्रैल 2023 तक शहर में लगभग 4,032 ICE दोपहिया वाहनों का पंजीकरण किया गया है। इस वित्तीय अवधि के दौरान केवल 257 इलेक्ट्रिक वाहन ही नए वाहनों के तौर पर रजिस्टर हुए हैं। इसी को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है और जल्द ही यह नियम लागू करने वाला है।

Read Also: इलेक्ट्रिक कार खरीदने से पहले जान लीजिये इसके नुकसान, नहीं तो बाद में जिंदगी भर रहेगा इसका मलाल

यह है नियम को लागू करने का कारण

बता दें कि चंडीगढ़ प्रशासन के द्वारा पिछले साल सितंबर महीने में एक ईडी पॉलिसी शुरू की गई थी जो अगले 5 सालों तक निरंतर काम करेगी। इस केंद्रशासित प्रदेश में धीरे-धीरे लोगों को इस पॉलिसी के तहत ईंधन वाहनों से इलेक्ट्रिक वाहनों पर स्विच करने की कोशिश की जा रही है। इलेक्ट्रिक व्हीकल नीति के अनुसार 1 साल में प्रशासन के द्वारा 6, 201 ICE दोपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular