Homeटेक & ऑटोArmado पर नहीं होता है गोली या बम का असर, Mahindra ने...

Armado पर नहीं होता है गोली या बम का असर, Mahindra ने भारतीय सेना को दिया सबसे ताकतवर वाहन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mahindra Armado: भारतीय सैनिक अपनी जान खतरे में डालकर देश और देशवासियों की रक्षा के लिए सरहद पर खड़े रहते हैं, जो भारत की आन, बान और शान हैं। ऐसे में भारतीय सेना के दुश्मन से दो-दो हाथ के लिए दमदार हथियारों और मजबूत वाहनों की जरूरत होती है, जिसे पूरा करने की जिम्मेदारी Mahindra कंपनी ने उठाई है।

दरअसल कार निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने भारतीय सेना के लिए आर्मर्ड व्हीकल बनाकर तैयार किया है, जिसका लुक और डिजाइन बहुत ही शानदार है। इतना ही नहीं इस वाहन पर गोली या बमबारी का भी कोई असर नहीं पड़ता है, जबकि इसकी लोड कैपेसिटी 1,000 किलोग्राम तक होती है।

भारतीय सेना की ताकत बढ़ाएगा ये वाहन

इस वाहन को महिंद्रा डिफेंस सिस्टम्स ने बनाकर तैयार किया है, जिसे महिंद्रा आर्मर्ड लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल (Mahindra Armored Light Specialist Vehicle) नाम दिया गया है। इस आर्मर्डो को पूरी तरह से भारत में बनाकर तैयार किया गया है, जिसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी गई है और बहुत ही जल्द भारतीय सैनिक इस व्हीकल में सफर करते हुए दिखाई देंगे।

Read Also: ये है Maruti Suzuki की 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, शुरुआती कीमत सिर्फ 5 लाख रुपए

Mahindra Armado का इस्तेमाल देश की सीमाओं और संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग व स्पेशल ऑपरेशन के लिए किया जाएगा, जो 1,000 किलोग्राम तक वजन उठाने में सक्षम है। इसके साथ ही अर्मार्डो 400 किलोग्राम का अतिरिक्त वजन भी उठा सकती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है।

सेना के इस खास वाहन के लिए साल 2021 में भारत सरकार और महिंद्र डिफेंस के बीच डील हुई थी, जिसके तहत कंपनी ने 1,300 लाइट आर्मर्डो वाहन बनाने का फैसला किया था। इस डील के तहत भारत सरकार ने महिंद्रा डिफेंस को 1,056 करोड़ रुपए दिए थे, जो एक डैमेज मुक्त आर्मी फॉर व्हीलर होगा।

इस Mahindra Armado में बमबारी और गोलियों का असर नहीं होता है, क्योंकि इसे बी7 लेवल का बैलेस्टिक प्रोटेक्शन और लेवल-2 STANAG प्रोटेक्शन दिया गया है। यह प्रोटेक्शन आर्मर्ड को लिए कवच का काम करता है, जिसकी वजह से युद्ध के दौरान इस वाहन को नुकसान पहुँचाना नामुमकिन होगा। वहीं इस आर्मर्डो में 3.2 लीटर का मल्टी फ्यूल डीजल इंजन दिया गया है, जो 216 hp की पावर जनरेट कर सकता है।

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular