Homeटेक & ऑटोXiaomi के इस टावर फैन के सामने फेल है AC-Cooler की कूलिंग,...

Xiaomi के इस टावर फैन के सामने फेल है AC-Cooler की कूलिंग, घर को कर देता है कश्मीर जैसा ठंडा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

चीनी कंपनी Xiaomi बजट फ्रेंडली मोबाइल फोन बनाने के लिए मशहूर है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस कंपनी ने हाल ही में टावर फैन (Tower Fan) लॉन्च किया है। इस टावर फैन की मांग चीन में काफी तेजी से बढ़ रही है, जो ठंडक प्रदान करने के मामले में महंगे AC और Cooler को भी मात देता है।

यह एक इन्वर्टर टावर फैन (Xiaomi Mijia Smart DC Inverter Tower Fan) है, जो 33 फीट के बड़े एरिया में ठंडी हवा फेंकने में सक्षम है। Xiaomi ने पहले भी एक स्मार्ट फैन लॉन्च किया था, जिसका दूसरा वर्जन Mijia Smart Inverter Tower Fan 2 है। यह पहले स्मार्ट फैन के मुकाबले 30 प्रतिशत ज्यादा तेज हवा देता है, जिसकी स्पीड को एडजस्ट किया जा सकता है।

इतना ही नहीं इस टावर फैन को Mijia App और Xiao AI के जरिए वॉयस कमांड भी दिया जा सकता है, जिसकी वजह से ग्राहक को फैन की स्पीड को कंट्रोल करने के लिए बार-बार बेड या सोफा से उठने की जरूरत नहीं होती है। इतना ही नहीं टावर फैन बिल्कुल नॉइस फ्री है, इसलिए इसे चलाते वक्त जरा-सा भी शोर नहीं होता है।

Read Also: इस फैन के सामने फेल है AC और Cooler, ऑन करते ही नॉनस्टॉप फेंकता है ठंडे बादल और खुशबु की फुहार

इस टावर फैन की कीमत 329 युआन यानी 3,879 रुपए रखी गई है, जिसे फिलहाल चीनी बाज़ार में लॉन्च किया गया है। इस फैन में 100 गियर दिए गए हैं, जबकि इसमें विंड स्पीड और कनवर्जन मोटर को फिट गया है। यह पंखा कम बिजली की खपत करते हुए ठंडी हवा प्रदान करता है, जिससे गर्मी चुटकियों में छूमंतर हो जाती है।

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular