Homeरहस्यों से भरी दुनिया की सबसे 347 KM लम्बी समुद्री सुरंग गोताखोरों...

रहस्यों से भरी दुनिया की सबसे 347 KM लम्बी समुद्री सुरंग गोताखोरों ने खोज निकली है- वीडियो देखें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अभी भी कई ऐसे रहस्य हैं जिनकी जानकारी हमें नहीं होती। उन रहस्यों को सुलझा पाना भी बहुत कठिन होता है। वैसे कई रहस्यमई चीजों को सुलझाने का काम तो हमारा आधुनिक विज्ञान कर लेता है लेकिन कई ऐसे अनसुलझे रहस्य होते हैं, जिसे सुलझाने के लिए हमारे विज्ञान को भी जद्दोजहद करनी पड़ती है। और कुछ चीजें तो ऐसी होती हैं जो अपने आप में ही हजारों रहस्यों को समेटे हुए होती हैं। इनमें से ही एक है समुंद्र! आज हम आपको इसी से जुड़े हुए एक रहस्य के बारे में बताने वाले हैं…

हम उसी समुद्र की बातें कर रहे हैं जिसकी कोई सीमा नहीं होती। यह गहरा समंदर अथाह होता है। आपको भी यह जानने के बाद आश्चर्य होगा की पिछले कुछ सालों पहले मैक्सिको में दुनिया की सबसे लंबी पानी की गुफा (Mexico’ s world longest water tunnel) की खोज की गई थी। इसकी लंबाई लगभग 216 मील यानी 347 किलोमीटर है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह गुफा किसी भूल भुलैया वाले जगह से कम नहीं है।

कभी यहाँ माया सभ्यता का बसेरा था

वैज्ञानिकों के लिए भी मैक्सिको के पूर्वी तट से यूकाटन प्रायद्वीप (Yucatán Peninsula) में मिली यह गुफा अब सोचनीय विषय बन चुकी है। इससे सम्बंधित वैज्ञानिकों और गोताखोरों का ऐसा कहना है कि इस गुफा से माया सभ्यता (Maya civilization) के बारे में भी जानकारी मिल सकती है। ऐसा इसलिए कहाँ जा रहा है क्योंकि जो यूकाटन प्रायद्वीप है वह माया लोगों के स्मारकीय अवशेषों से भरा पड़ा है। बहुत पहले इस इलाके में माया सभ्यता का ही बसेरा था यानी यहाँ माया सभ्यता के लोग ही रहा करते थें।

यहाँ आप दुनिया की सबसे लम्बी समुद्री सुरंग का वीडियो देख सकते है

सही लंबाई का पता दूसरी बार मापने के बाद चला

यूकाटन प्रायद्वीप (Yucatán Peninsula) वाले क्षेत्र को आवास 358 जलमग्न गुफा प्रणाली के लिए भी जाना जाता है, जिसकी लंबाई 1, 400 किलोमीटर से अधिक है। इन प्रणालियों में सबसे बड़ा Sac Actun को माना जाता है। ग्रान एक्रूफायर माया (GAM) नामक समूह जो इसके संरक्षण के लिए काम कर रहा है, उसका ऐसा मानना है कि पहली बार इस गुफा को 163 मील की दूरी तक मापा गया था, लेकिन चल कर इस बात का पता चला कि किस गुफा की लंबाई 163 मिनट नहीं है बल्कि उससे भी ज़्यादा है। यानी वास्तव में इस गुफा की लंबाई 216 मील लंबी है, जो 53 मील की दूरी तक गुफा डोस ओजोस सिस्टम जुड़ी है।

इस तरह आज हमने आपको बताया मैक्सिको में दुनिया की सबसे लंबी पानी की गुफा (Mexico’s world longest water tunnel) के ऐसे रहस्य के बारे में जिसके बारे में लगातार वैज्ञानिकों और गोताखोरों द्वारा खोज की जा रही है।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular