Homeन्यूज़World Water Day 2022: 22 मार्च को मनाया जाता है विश्व जल...

World Water Day 2022: 22 मार्च को मनाया जाता है विश्व जल दिवस, जानिए क्या है इस साल की थीम

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

World Water Day 2022: जल जीवन की मूलभूत और सबसे आवश्यक जरूरतों में से एक है। यह बात तो हम सब जानते हैं, पर इस बात की गंभीरता को समझते हुए शायद ही कभी जल को बर्बाद होने से बचाते हैं। या फिर उसकी महत्ता को समझ कर उसे सही तरीके से उपयोग में लाते हैं। इस मूलभूत जरूरत के संरक्षण हेतु भी कई मोर्चे, कई जानकारियां और शायद दिवस भी बनाने पड़ते है ताकि हम मनुष्य यह समझ सकें की जल का सही उपयोग ही है जीवन को बचाने का एक मात्र रास्ता।

जल की महत्ता और दिवस की बात छिड़ी ही है तो आपको बता दें कि आज 22 मार्च को विश्व जल दिवस के रूप में मनाया जाता है। जल के हमारे जीवन में उपयोग से लेकर इसके रख रखाव और शुद्ध जल को संरक्षित करने की आवश्यकता के साथ आज के दिन को जल के नाम समर्पित किया जाता है।

विश्व जल दिवस के इस अवसर पर आइए एक नजर डालते हैं विश्व जल दिवस (World Water Day)  के इतिहास और इसके महत्व पर, साथ ही जानते हैं की इस बार विश्व जल दिवस 2022 (World Water Day 2022) की थीम क्या है।

क्या है जल दिवस के पीछे का इतिहास

विश्व को पानी की जरूरत से अवगत कराने के मकसद से संयुक्त राष्ट्र ने विश्व जल दिवस मनाने की शुरुआत की थी। साल 1992 में ब्राजील के रियो डि जेनेरियो में आयोजित यूनाइटेड नेशंस कॉन्फ्रेंस ऑन एनवायरमेंट एंड डेवलप्मेंट (UNCED) में विश्व जल दिवस को मनाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। जिसके बाद साल 1993 से, जल संरक्षण के महत्व को समझने के बारे में सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने के लिए इस दिन को एक वार्षिक कार्यक्रम के रूप में जारी रखा गया है। पहला विश्व जल दिवस  22 मार्च 1993 को आयोजित हुआ था।

विश्व जल दिवस का क्या है उद्देश्य

विश्व जल दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य, संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, “सतत विकास लक्ष्य (SDG) 6: 2030 तक सभी के लिए पानी और स्वच्छता की उपलब्धि का समर्थन करना है।” इस दिन को मनाने का उद्देश्य दुनिया को यह बताना है कि पानी बचाना कितना जरूरी है, यह हमारा मूलभूत संसाधन है, इससे कई काम संचालित होते हैं और इसकी कमी से ज्यातार क्रिया कलाप ठप हो सकते हैं। 

2022 विश्व जल दिवस की क्या है थीम

इस दिवस या इस जैसे अन्य दिवस को भी हर साल एक थीम के मुताबिक मनाया जाता है। विश्व जल दिवस पर इस साल की थीम है- ‘भूजल: अदृश्य को दृश्यमान बनाना (Groundwater: Making The Invisible Visible)’। इस थीम को IGRAC यानी इंटरनेशनल ग्राउंडवाटर रिसोर्स अस्सेमेंट सेंटर द्वारा प्रस्तावित किया गया है। इस थीम को सेनेगल (Senegal) के डकार (Dakar) में 9वें विश्व जल मंच (World Water Forum) के उद्घाटन सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – घरेलू LPG हुआ महंगा, अलग-अलग शहरों में नई कीमतें आज से लागू, पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी छू रहीं आसमान

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular