Homeपर्यावरणWorld Earth Day: 22 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है 'विश्व पृथ्वी...

World Earth Day: 22 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है ‘विश्व पृथ्वी दिवस’? जानें इसका इतिहास

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

World Earth Day 2022 : विश्व के 192 देशों द्वारा प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस (World Earth Day 22 April) मनाया जाता है। ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण और कई सारी वजहों के चलते पृथ्वी दिन-प्रतिदिन किसी न किसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए विश्व के लगभग सभी देश काम कर रहे हैं। हर साल विश्व पृथ्वी दिवस (World Earth Day 2022) के लिए एक थीम बनाया जाता है और उसी के अनुसार पूरे साल काम किया जाता है।

विश्व पृथ्वी दिवस का उद्देश्य (Purpose Of World Earth Day)

पृथ्वी को सुरक्षित और संरक्षित करने के उद्देश्य से दुनिया के सदस्य देशों ने इस पर विचार किया। हालांकि भले ही एक विशेष दिवस (22 अप्रैल) को विश्व पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता हो, लेकिन पूरे वर्ष पृथ्वी को अलग-अलग समस्याओं से बचाने के उद्देश्य पर काम किया जाता है और इसके लिए अलग-अलग स्तर से कई प्रयास भी किए जाते हैं। इस उद्देश्य के लिए कई सारी कमेटी और विभाग भी बनाए गए हैं, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य करते हैं।

Earth

विश्व पृथ्वी दिवस को मनाने की वजह (Cause To Celebrate World Earth Day)

विश्व पृथ्वी दिवस (World Earth Day 2022) को मनाने की सबसे बड़ी वजह यह है कि दुनिया भर में रहने वाले सभी लोगों को पृथ्वी और पर्यावरण के महत्व के बारे में समझाया जा सके और वे धरती को बचाने के लिए अलग-अलग प्रकार के प्रयास कर सकें। 

22 अप्रैल यानी विश्व पृथ्वी दिवस के दिन पूरे विश्व में कई विभागों एवं विद्यालयों में पृथ्वी को बचाने के लिए संकल्प लिया जाता है और कई प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। विश्व पृथ्वी दिवस को मनाने के दौरान लोग साफ सफाई और पर्यावरण से संबंधित जागरूकता अभियान चलाते हैं। 

इस दिन विभागों एवं विद्यालयों में पेड़ भी लगाए जाते हैं और रैली करके आम जनमानस को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हैं। अलग-अलग विद्यालयों एवं विभागों द्वारा नुक्कड़ नाटक भी कराया जाता है ताकि लोगों को पृथ्वी के महत्व एवं पर्यावरण के महत्व को आसानी से समझाया जा सके।

‘विश्व पृथ्वी दिवस’ का इतिहास (World Earth Day History)

विश्व पृथ्वी दिवस को संयुक्त राष्ट्र संघ के 192 सदस्य देशों द्वारा मनाया जाता है। दरअसल लगभग सभी देशों में विकास के नाम पर कई पेड़ों एवं जंगलों की अंधाधुंध कटाई की जाती है जबकि उस अनुपात में नए पेड़ नहीं लगाए जाते हैं। पेड़ों की कटाई के चलते पर्यावरण को काफी नुकसान होता है और पानी की समस्या भी उत्पन्न होती है।

इसी को ध्यान में रखते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व पृथ्वी दिवस की शुरुआत की और 1970 में पहली बार इसे मनाया गया। 1969 में पहली बार वाशिंगटन डीसी में एक सम्मेलन आयोजित किया जिसमें पृथ्वी एवं पर्यावरण को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। इस सम्मेलन में कई सारे स्कूलों एवं महाविद्यालयों के बच्चे भी शामिल हुए थे। 

इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य 1960 के दशक में जंगलों की अंधाधुंध कटाई के चलते पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को आगाह करना था। इसके अगले ही साल से यानी 1970 से इसी सम्मेलन वाले दिन को विश्व पृथ्वी दिवस के रुप में मनाया जाने लगा।

साल 2022 में विश्व पृथ्वी दिवस की थीम (World Earth Day 2022 Theme)

हर साल विश्व पृथ्वी दिवस के दिन एक खास थीम रखा जाता है और पूरे वर्ष भर उस पर काम किया जाता है। साल 2022 में विश्व पृथ्वी दिवस का थीम ‘Invest in Our Earth (हमारे पृथ्वी में निवेश करें)’ है। यह थीम पृथ्वी को बचाने के लिए नए-नए तरीके खोजने और उसे लागू करने के ऊपर निर्भर है।

ये भी पढ़ें – प्लास्टिक की जगह बांस से बनी बोतल और टिफिन का करें इस्तेमाल, सेहत के साथ साथ पर्यावरण को भी होगा फायदा

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular