Homeन्यूज़एक महिला जिसके हाथों में 12 और पैरों में हैं 20 उंगलियाँ,...

एक महिला जिसके हाथों में 12 और पैरों में हैं 20 उंगलियाँ, गाँव वालों ने कहा-‘डायन है ये’

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अशिक्षा अक्सर अंधविश्वास को जन्म देती है। गांवों में रहने वाले लोग अधिकतर कम शिक्षित या अनपढ़ होते हैं, इसलिए वे रूढ़िवादी मानसिकता और अंधविश्वास रखते हैं। जिसका शिकार भोले और निर्दोष मनुष्य होते हैं। आज हम आपको एक ऐसी औरत के बारे में बता रहे हैं जो लोगों की ऐसी दकियानूसी सोच का शिकार हुई और उसकी ज़िन्दगी उन्होंने नर्क बना डाली।

हाथों और पैरों में ज़्यादा उंगलियाँ हैं, लोगों कहते हैं महिला को डायन

Woman born with 20 toes
© Twitter ANI

इन महिला का नाम कुमारी है, उनकी उम्र करीब 63 वर्ष है और वे ओडिशा के एक छोटे से गाँव में रहती हैं। इनके हाथों में 12 और पैरों में 20 उंगलियाँ हैं, इसलिए उनके गाँव में रहने वाले लोग इन्हें डायन कहते हैं। गाँव के लोगों के डर से ये महिला अपने घर से बाहर भी नहीं निकलती है। सारी ज़िन्दगी वे अपने घर की दीवारों में क़ैद होकर रहीं। उनके आस पड़ोस वाले भी उनसे दूर ही रहते हैं और उन्हें बड़ी नफ़रत से देखते हैं।

डॉक्टर ने बताया जीन्स में गड़बड़ की वज़ह से हुआ ऐसा

Doctor
© Twitter ANI

उनकी इस शारीरिक स्थिति के बारे में डॉक्टर्स कहते हैं कि उनकी इस स्थिति की वज़ह आनुवंशिक गड़बड़ है। उन्हें पॉलीडेक्‍टाइली नामक रोग है। इस रोग में व्यक्ति के जन्म से ही ज़्यादा उंगलियाँ होती हैं। जब किसी मनुष्य के जीन्स में परिवर्तन होता है तो इस तरह की शारीरिक स्थिति पैदा हो जाती है। कुमारी काफ़ी गरीब हैं, वे जन्म से ही ऐसी हैं, जब वे छोटी थी तो उनके माता पिता उनका इलाज़ नहीं करवा पाए थे।

© Twitter ANI

लोग उन्हें डायन समझकर उनसे बहुत अमानवीय व्यवहार किया करते हैं। वे ग़रीबी की वज़ह से अपनी इस बीमारी को दूर करने के लिए कुछ नहीं कर पाती हैं। इस तरह को मानसिकता को ख़त्म करने के लिए लोगों में जागरूकता लाना बहुत आवश्यक है, तभी कुमारी जैसे लोग अंधविश्वास की चक्की में पिसने से बचेंगे और हमारा समाज विकास कर पाएगा।

यह भी पढ़ें

Most Popular