बिहार में सेब की चमत्कारी खेती करने वाला शख्स राजकिशोर, लोग कहते हैं एप्पल मैन 

सेब की खेती ठंडे इलाकों में की जाती है, जिसमें हिमाचल और जम्मू कश्मीर जैसे प्रदेशों को नाम शामिल है।

वहीं बिहार जैसे गर्म राज्य में लीची की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है।

लेकिन बिहार में रहने वाले एक शख्स ने राज्य में सेब की खेती करके सबको चौंका दिया है।

राजकिशोर को बिहार का एप्पल मैन कहा जाता है, जिन्होंने गर्म राज्य में सेब की सफल खेती की है।

राजकिशोर ने अपने बाग में सेब के ढाई सौ पौधे लगाए हैं, जिसमें एक पौधे की कीमत 100 रुपए है।

इन पौधों को 2 साल का वक्त हुआ है, जबकि हर पेड़ पर 5 किलोग्राम सेब लगा हुआ है।

ऐसे में एक सीजन में राजकिशोर सेब बेचकर 2 लाख रुपए की कमाई कर लेते हैं।

राजकिशोर ने साल 2018 में राजस्थान के सीकर में सेब की खेती देखी थी।

इस बात से प्रेरित होकर उन्होंने मुजफ्फरपुर में सेब की खेती करना शुरू कर दिया था।

आज वह जिले में सेब की खेती करने वाले मशहूर किसान बन चुके हैं।

Next: धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल पढ़ते हैं इन बॉलीवुड स्टार्स के बच्चे