Homeन्यूज़वाहन चालकों के हित में Nitin Gadkari ने की बड़ी घोषणा, अब...

वाहन चालकों के हित में Nitin Gadkari ने की बड़ी घोषणा, अब सफर में पैसे और समय दोनों बचा पाएंगे आप

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारत के सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने वाहन चलाने वालों के लिए एक बढ़िया ख़बर की घोषणा की है। वाहन चालकों को अक्सर हाईवे पर कुछ-कुछ दूरी में आने वाले टोल से परेशानी होती है। इससे पैसे का तो नुकसान होता ही है। इसके साथ ही टोल पर लंबी लाइन में लगने से समय की बर्बादी भी होती है। ऐसे में मंत्री जी ने एक अच्छी खबर देते हुए लोकसभा में यह घोषणा कि, तीन महीने के अंदर यह सुनिश्चित किया जायेगा की 60 किलोमीटर के अंदर एक ही टोल नाका हो। बाकी सभी बंद कर दिये जाएंगे।” मंत्री जी ने यह भी कहा कि हमें पैसा चाहिए लेकिन उसके लिए लोगों को तकलीफ नहीं दे सकते।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर गाड़ी में छह एयरबैग का लगना अनिर्वाय कर दिया है। अपनी घोषणा में सड़क परिवहन मंत्री ने देश में सड़क दुर्घटनाओं में हर साल डेढ़ लाख लोगों की मौत होने का जिक्र करते हुए कहा कि लोग मरते रहे और हम देखते रहें, ऐसा नहीं हो सकता है।

उन्होंने यह भी बताया कि इस साल के अंत तक हमारा प्रयास उस परियोजना को पूरा करने का है। जिससे 20 घंटे में श्रीनगर से मुंबई पहुंचा जा सके। सड़क के आधारभूत ढांचे के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए गडकरी ने कहा कि सरकार का कई अन्य परियोजनाओं पर काम जारी है। जिससे आने वाले समय में दिल्ली से जयपुर, हरिद्वार और देहरादून दो घंटे में पहुंचा जा सके।

सड़क से जुड़ी अन्य परियोजनाओं का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसके अलावा 4 घंटे में दिल्ली से अमृतसर, 2 घंटे में चेन्नई से बेंगलूर और 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई पहुंचने के लक्ष्य संबंधी परियोजनाओं को इस साल के अंत तक पूरा किये जाने की उम्मीद है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमारे सड़क देश की समृद्धि से जुड़े हैं। सड़कों के आधारभूत ढांचे के विकास से ही देश की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular