Homeलाइफ स्टाइलशहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर कौसानी में बिताएं सुकून के...

शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर कौसानी में बिताएं सुकून के कुछ पल, ये 5 जगहें पर्यटकों को करती हैं आकर्षित

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Kausani Hill Station : उत्तराखंड को पर्यटन के दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण राज्य माना जाता है। यहाँ स्थित कौसानी गाँव (Kausani) उन लोगों के लिए पर्यटन करने लायक अच्छी जगह है, जो शहर की भागदौड़, धूल और हलचल से दूर जाना चाहते हैं और एक शांत वातावरण में प्रकृति की सुंदरता को निहारते हुए कुछ सुकून के पल बिताना चाहते हैं। इस आर्टिकल मे हम आपको कौसानी में पर्यटन करने से सम्बंधित सभी प्रकार की जरूरी जानकारी देंगे।

कौसानी (Kausani) पर्यटकों के बीच भारत के स्विट्जरलैंड (Kausani Mini Switzerland of India) के नाम से विख्यात है। यह उत्तराखंड राज्य का खूबसूरत पर्वतीय पर्यटक स्थल है, जो कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले के अंतर्गत आता है। हिमालय की तुंगनाथ चोटी पर बसा कौसानी हिमालय की खूबसूरती में चार चांद लगाता है।

बर्फ की चादर ओढ़े नंदा देवी चोटियों का सुंदर नजारा यहां आए हुए देसी और विदेशी सैलानियों का मन मोह लेता है। इसके एक ओर बहती हुई कोशी तथा दूसरी ओर से बहती हुई गोमती नदी कौसानी को और भी भव्यता प्रदान करती हैं। ये भी पढ़ें – इस गर्मी की छुट्टियों में करें इन 10 खूबसूरत हिल स्टेशन की सैर! सारी टेंशन हो जाएगी खत्म

Best Places to Visit Kausani Hill Station

कौसानी कैसे पहुँचे? (How to Reach Kausani?)

भारत के स्विट्जरलैंड के नाम से मशहूर कौसानी का सबसे निकटतम हवाई अड्डा पंतनगर है। यहां से कौसानी की दूरी लगभग 170 किलोमीटर है। यदि आप ट्रेन से कौसानी जाना चाहते हैं तो कौसानी का सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन काठगोदाम है। काठगोदाम और कौसानी के बीच की दूरी 135 किलोमीटर है। ये भी पढ़ें – तपती गर्मी से हो गए हैं परेशान तो भारत की इन 5 खूबसूरत हिल स्टेशनों पर घूमकर मनाएं अपनी गर्मी की छुट्टियां

कौसानी में पर्यटन करने लायक 5 खूबसूरत जगहें:

उत्तराखंड राज्य में स्थित कौसानी (Kausani Hill Station) में कई सारे प्रमुख पर्यटन स्थल है जहां पर आप प्रकृति के खूबसूरत नजारे देखने के साथ-साथ तीर्थ स्थलों का दर्शन भी कर सकते हैं। नीचे हम आपको कौसानी में पर्यटन करने लायक 5 खूबसूरत जगहें बताने जा रहे हैं। Best Places to Visit Kausani Hill Station

1- बागेश्वर मंदिर: इस मंदिर का प्रांगण पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र है। बागेश्वर मंदिर गोमती और सरयू नदी के संगम पर बना हुआ है। इस मंदिर का निर्माण लक्ष्मी चंद जी ने सन 1602 मैं करवाया था। ये भी पढ़ें – इस बार गर्मी की छुट्टियों में करें ‘पहाड़ो की रानी’ ऊटी की सैर, जानिए ऊटी में घूमने लायक 5 सबसे अच्छी जगहें

2- सुमित्रानंदन पंत गैलरी: सुमित्रानंदन पंत गैलरी की ओर सैलानियों का अच्छा रुझान देखने को मिलता है देख ही नहीं अभी तो विदेशों से भी लोग इस गैलरी को देखने आते हैं विश्व विख्यात हिंदी कवि सुमित्रानंदन पंत को या गैलरी समर्पित है सुमित्रानंदन पंत संग्रहालय में उनके द्वारा लिखी गई कविताओं की कृतियां साहित्यिक पांडुलिपि और उन्हें दिए गए पुरस्कार रखे हुए हैं जिनके दर्शन किए जा सकते हैं।

3- बैजनाथ मंदिर: बैजनाथ मंदिर; कौसानी से लगभग 16 किलोमीटर दूर वैजनाथ शहर में स्थित है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है ऐसी मान्यता है कि गोमती व गरुड़ गंगा नदी के संगम पर भगवान शिव और माता पार्वती ने विवाह रचाया था इस मंदिर का निर्माण 12 वीं शताब्दी में हुआ था यह मंदिर हिंदू धर्म में एक खास ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रखता है

4- लक्ष्मी आश्रम: लक्ष्मी आश्रम का निर्माण 1948 में कैथरीन हिमलन नामक एक महिला ने कराया था। इसे सरला आश्रम के नाम से भी जाना जाता है। वह लंदन की रहने वाली थी। 1931 में वे लंदन छोड़कर भारत आ गई। वह महात्मा गांधी से बहुत प्रेरित थीं। बाद में उन्होंने अपना नाम सरलाबेन रख लिया। इस आश्रम का निर्माण उन्होंने हिमालय के क्षेत्र में रहने वाली लड़कियों को शिक्षित करने और उनके जीवन को एक नई दिशा देने के लिए करवाया था। ये भी पढ़ें – उत्तराखंड का चोपता हिल स्टेशन विदेशियों को भी करता है आकर्षित, जानिए यहां की 5 खूबसूरत जगहों के बारे में

5- रुद्रधारी जलप्रपात: एक मान्यता के अनुसार यह जलप्रपात और इसके आसपास का क्षेत्र भगवान रुद्र यानी शिव जी से संबंध रखता है। यदि आप यहां पर आसपास की थी मंदिर का दर्शन करना चाहते हैं तो सोमेश्वर मंदिर भी इस जलप्रपात के निकट ही स्थित है। रुद्रधारी जलप्रपात कौसानी से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular