Homeटेक & ऑटोTop 5 Selling Bikes in July 2023 : जुलाई महीने में सबसे...

Top 5 Selling Bikes in July 2023 : जुलाई महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 5 टू व्हीलर, जानिए नंबर 1 पर कौन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Top 5 Selling Bikes in July 2023 : इंडियन टू व्हीलर मार्केट में इस साल के जुलाई महीने (July 2023) में कितनी मोटरसाइकिल बिकीं। किस कंपनी ने बिक्री में बढ़त हासिल की और किसने गिरावट का सामना किया, चलिए आज हम आपको टॉप 5 लिस्ट में अपनी जगह बनाने वाली टू व्हीलर कंपनियों के बारे में बता रहें हैं:-

जुलाई 2023 में बिकने वाली टॉप 5 बाइक (Top 5 Selling Bikes in July 2023)

Hero Splendor – टॉप 5 की लिस्ट में एक नंबर पर हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की Hero Splendor बाइक देशभर में सबसे अधिक बिकने वाली बाइक रही है। जुलाई महीने (July 2023) में इस बाइक के 2,38,340 यूनिट्स सेल किए गए हैं। हालांकि यह आंकड़ा 2022 के जुलाई से थोड़ा कम है। कंपनी ने पहले की तुलना में अपनी बिक्री में 13.8% (सालाना आधार दर) की कमी देखी है।

Honda Shine – हीरो मोटोकॉर्प के बाद दूसरे नंबर पर लिस्ट में जगह बनाने वाली कंपनी Honda Shine है। पिछले महीने (July 2023) Honda Shine की 1,31,920 यूनिट्स की बिक्री हुई है। पिछले साल की तुलना में कंपनी ने 15% की बढ़त हासिल की है। जुलाई 2022 में कंपनी ने शाइन की 1,14,663 यूनिट्स बेची थीं।

Bajaj Pulsar – तीसरे नंबर पर बजाज (Bajaj) ने अपनी जगह बनाई है। कंपनी की बजाज पल्सर (पूरी रेंज) जुलाई 2023 में 1,07,208 यूनिट्स बेची गई हैं। कंपनी ने पिछले साल की तुलना में 5.2% (सालाना आधार दर) की बढ़त बनाई है। जुलाई 2022 में यह आंकड़ा 1,01,905 यूनिट का था।

Hero HF Deluxe – हीरो एचएफ डीलक्स जुलाई 2023 में 89,275 यूनिट्स बेचकर टॉप 5 लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद है। हालांकि कंपनी को सलाना आधार पर 8.4% की गिरावट का सामना करना पड़ा है। पिछले साल जुलाई में 97,451 यूनिट्स बिकी थीं।

Hero Passion – टॉप 5 टू व्हीलर सेलिंग लिस्ट में आखिरी और पांचवे नंबर पर हीरो पैशन (Hero Passion) है। कंपनी ने पिछले महीने (July 2023) 47,554 यूनिट्स बेचे हैं।

Top 10 Selling Bikes in July 2023

बाइक बिकीं यूनिट्स
Hero Splendor 2,38,340
Honda Shine 131,920
Bajaj Pulsar 1,07,208
Hero HF Deluxe 89,275
Hero Passion 47,554
Bajaj Platina 36,550
TVS Raider 34,309
TVS Apache 28,127
Royal Enfield Classic 350 27,003
Honda CB Unicorn 26,692

Read Also: रक्षाबंधन पर अपनी प्यारी बहन को गिफ्ट करें यह स्कूटी, कम कीमत और रजिस्ट्रेशन-लाइसेंस का भी झंझट नहीं

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular