Homeटेक & ऑटोTop 10 SUVs Aug 2023: अगस्त 2023 में सबसे ज्यादा बिकने वाली...

Top 10 SUVs Aug 2023: अगस्त 2023 में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी की लिस्ट जारी, जानिए कौन बनी विजेता?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Top 10 SUVs Aug 2023: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एसयूवी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। अगस्त 2023 में, भारत में 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से 7 एसयूवी रहीं। मारुति सुजुकी ब्रेज़ा ने 14,572 यूनिट की बिक्री के साथ टॉप 10 में पहला स्थान हासिल किया, जबकि टाटा पंच ने 14,523 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

Top 10 Best Selling SUVs August 2023

मारुति सुजुकी ब्रेजा टॉप 10 एसयूवी की बिक्री सूची में पहले स्थान पर रही है। इसकी कुल 14,572 यूनिट की बिक्री हुई है, जो पिछले साल 2022 की समान अवधि में बेची गई 15,193 यूनिट से 4% कम है।

टाटा पंच माइक्रो एसयूवी 14,523 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में दूसरे स्थान पर रही है। यह पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 12,006 यूनिट से 21% अधिक है।

हुंडई क्रेटा सूची में तीसरे स्थान पर रही है और पिछले महीने इसकी 13,832 यूनिट की बिक्री हुई है। यह पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 12,577 यूनिट से 10 प्रतिशत अधिक है।

मारुति फ्रोंक्स सूची में चौथे स्थान पर रही है। कुछ ही समय पहले लॉन्च हुई मारुति फ्रोंक्स काफी लोकप्रिय हो चुकी है और पिछले महीने इसकी कुल 12,164 यूनिट की बिक्री हुई है।

मारुति ग्रैंड विटारा अपने लॉन्च के कुछ ही महीनों बाद खूब पॉपुलर हो गई है और पिछले महीनें 11,818 यूनिट की बिक्री के साथ यह सूची में पाँचवे स्थान पर रही है।

हुंडई वेन्यू अगस्त 2023 में 10,948 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में छटवें स्थान पर रही है। यह पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 11,240 यूनिट से 3 फीसदी कम है।

किआ सेल्टोस सूची में सातवें स्थान पर रही है। इसकी कुल मिलाकर 9,740 यूनिट की बिक्री हुई है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 8,652 यूनिट से 24 प्रतिशत अधिक है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो की कुल मिलाकर 9,898 यूनिट की बिक्री हुई है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 7,056 यूनिट से 40 प्रतिशत अधिक है।

टाटा नेक्सन को 8,049 यूनिट के साथ सूची में नौवां स्थान मिला है, जो पिछले साल की सामान अवधि में बेचीं गई 15,085 यूनिट के मुकाबले 47 प्रतिशत की गिरावट है।

भारत में टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट को 14 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा और इसके साथ ही बिक्री में और भी वृद्धि होगी। अगस्त 2023 में टॉप 10 एसयूवी की सूची में हुंडई एक्सटरको बी स्थान मिला है और इस माइक्रो-एसयूवी की 7,430 यूनिट की बिक्री हुई है।

Read Also: ADAS Feature: कैसे आपकी कार को बना देता है सुरक्षित, जानें पूरी जानकारी

Read Also: सियाज, बलेनो और इग्निस पर भारी डिस्काउंट, फेस्टिवल सीजन से पहले मारुती का शानदार ऑफर!

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular