Homeआज का राशिफल: 31 August 2020, मां लक्ष्मी की कृपा से आज...

आज का राशिफल: 31 August 2020, मां लक्ष्मी की कृपा से आज इनका जागेगा भाग्य, जानिये क्या कहती है आपकी राशि

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महीने के अंतिम दिन यानी कि आज 31 अगस्त को तिथि, वार और नक्षत्र के योग से सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है। इसी के साथ ही पूरे दिन शोभन और सिद्धि नामक दो शुभ योग प्राप्त होंगे। सितारों की स्थिति एवम गणना के अनुरास आइये जानते हैं कि क्या रहेगा बारहों राशियों का राशिफल।

मेष– आज का दिन शांति पूर्ण रहेगा, सम्बन्धो को मज़बूत करने में आपका योगदान रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। किसी साज़िश का शिकार हो सकते हैं। नौकरी मेंअधिकारियों से तनाव हो सकता है, क्रोध पर संयम रखें।

वृषभ– अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्तिथियाँ सुधरेंगी। मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। पैसों लेने देने से बचें नुक़सान हो सकता है।

मिथुन– आज के दिन की गई मेहनत लक्ष्य प्राप्त करने में सहायक रहेगी। परिवार के सुख सुविधाओं के प्रति आपका योगदान रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।  

कर्क– किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आज आपके अर्थिक स्थिति को बेहतर बनाएगी। पति पत्नी के बीच तनाव हो सकता-सकता है, बात चीत में नरमी रखें।

सिंह– आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। किसी की आलोचना में सहभागी न बने मानहानि हो सकती है। नौकरी में अधिकारियों की सहायता से रुका काम बनेगा।

कन्या– ज्ञानवर्धक गतिविधियों में समय बीतेगा, मानसिक शांति महसूस करेंगे। अचानक शुभ घटना घटित हो सकती है। राजनीति से दूर रहें साज़िश का शिकार बन सकते हैं।  

तुला– समय आपके पक्ष में चल रहा है, योजनाएँ फलिभूत होंगी। विवाह योग्य युवाओं के लिए रिश्ता आ सकता है।

वृश्चिक– ईश्वरीय शक्ति पर विश्वास रखने से मानसिक शांति प्राप्त होगी। कुछ नया सीखने की चाह में दिन गुजरेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।

धनु– समय लाभकारी है, हँसी ख़ुशी व्यतीत होगा। आपकी समझ आपकी सामाजिक छवि सुधारेगी। ख़र्च की अधिकता रहेगी।

मकर– भाग्य नई उपलब्धियाँ प्रदान करेगा, कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत की आवश्यकता है। किसी के व्यक्तिगत मामले में न पड़ें, अत्यधिक तनाव से बचे।

कुम्भ-तनाव मुक्त होकर अपने रुचि के कार्यों में समय बिताएंगे। विषय परिस्थितियो का सामना हो सकता है। वाणी और क्रोध पर काबू रखें, बने बनाये काम बिगड़ सकते हैं।

मीन-संतान पक्ष से प्रसन्नता प्राप्त होगी। किसी नवजात के आगमन की शुभ सूचना मिल सकती है, वातावरण उत्साह पूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं प्राप्त होगा, व्यथित होने से बचें।

यह भी पढ़ें

Most Popular