Homeआज का राशिफल 30 अगस्त 2020:- आज इन 4 राशि वालो के...

आज का राशिफल 30 अगस्त 2020:- आज इन 4 राशि वालो के लिए दिन रहेगा शुभ। ये 3 राशिवाले बरते सावधानी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पंचांग के अनुसार आज रविवार दिनाँक 30 अगस्त 2020, सम्वत 2077, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष प्रातः 8 बज कर 21 मिनट तक द्वादशी तिथि रहेगी, इसके उपरांत त्रियोदशी तिथि आरम्भ हो जाएगी। आज का नक्षत्र उत्तराषाढा रहेगा और आज के दिन योग सौभाग्य रहेगा। चंद्रमा का वास मकर राशि में रहेगा। आइये जानते है आज कैसा रहेगा सभी जातकों का दिन, जानते है सभी राशियों का राशिफल। शुरुआत करेंगे मेष से, और आगे बढ़ते हुए अन्य सभी राशियों के जातकों को उनके राशिफल से अवगत करवाएंगे।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज कारोबार में तेजी रहेगी, भाग्य इनका पूरा साथ देगा, मेष राशि के जातकों को मित्रो का सहयोग भी प्राप्त होगा। आपके घर में किसी नए वस्तु के आने के योग हैं। जीवन साथी का भी पूरा सहयोग एवम प्रेम प्राप्त होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के घर परिवार में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। वृषभ राशि के जातकों के यहाँ कोई धार्मिक आयोजन होने की संभावना है। दिन अच्छा रहेगा साथ ही सुख सुविधाओं में बढोत्तरी हो सकती है। भाग्य पूरी तरह आपका साथ देगा, पिता का सहयोग भी प्राप्त होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का समय शुभ है, आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा, साथ ही सम्मान भी मिलेगा। आज के दिन मिथुन राशि के जातकों को वाहन चलाते में सावधानी रखने की आवश्यकता है। रुका धन प्राप्त  होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को दैनिक रोजगार में फायदा होगा, आज धन प्राप्ति में आसानी रहेगी। व्यपार में फायदा होगा, स्वास्थ्य में कुछ समस्या रह सकती है।  

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का समय ठीक है, लाभ के अवसर आज आपको प्राप्त होंगे। काम काज सुचारू रूप से चलेगा, अनावश्यक व्यय की संभावना है। सिंह  राशि के जातकों को आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ख़्याल रखने की आवश्यकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को उच्च शिक्षा में  सफलता मिलने की संभावना है, पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा, बच्चों को सहयोग प्राप्त होगा। कन्या राशि के जातक  वाहन चलाते में सावधानी रखें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। परिवार में ख़ुशी का वातावरण रहेगा, दैनिक रोजगार में लाभ होगा, रुके कार्य पूरे होंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को व्यपार और सरकारी नौकरी में फायदा हो सकता है। वाणी और धन को सम्हाल कर रखने की आवश्यकता है अन्यथा धोखा हो सकता है। वृश्चिक राशि के जातकों के मान सम्मान में वृद्धि होगी, शत्रु पराजित होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों का आज भाग्य साथ देगा, किसी धार्मिक कार्य में धन ख़र्च हो सकता है। वाणी में मधुरता बनी रहेगी, जीवन साथी का प्रेम प्राप्त होगा। व्यापार एवं व्यवसाय में सुचारुता बनी रहेगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। कोई धार्मिक यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आज आप ख़ुद के ऊपर धन ख़र्च कर सकते हैं। शत्रु पराजित होंगे। क्रोध से बचे घर परिवार में शांति बनाए रखें।

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि के जातकों को आज लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। बच्चों का  प्यार एवम मिलेगा पत्नी का सहयोग प्राप्त होगा। खर्चों की अधिकता से मन उदास रह सकता है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को व्यवसाय और कारोबार में लाभ मिलने की संभावना है। बच्चों का सहयोग मिलेगा, बच्चे उच्च शिक्षा में सफल हो सकते हैं। वाणी में मधुरता रखें, पारिवारिक वातावरण शांति पूर्ण रहेगा।

यह भी पढ़ें

Most Popular