HomeIndiaमहान स्वतंत्रता सेनानियों के नाम के ऊपर रखा गया है इन रेलवे...

महान स्वतंत्रता सेनानियों के नाम के ऊपर रखा गया है इन रेलवे स्टेशनों का नाम, कहानी सुन होगा गर्व

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Railway Station on Freedom Fighter: भारत में रेलवे यातायात का एक अहम साधन है, जिसमें गरीब से अमीर तक हर वर्ग का व्यक्ति सफर कर सकता है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा अलग-अलग जगहों पर स्टेशन बनाए गए हैं, जिनमें से कुछ स्टेशनों के नाम बहुत ही प्रसिद्ध हैं।

ऐसे में आज हम आपको भारत के कुछ प्रमुख रेलवे स्टेशनों के बारे बताने जा रहे हैं, जिनका नाम क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों के ऊपर रखा गया है। इन क्रांतिकारियों ने देश को आजादी दिलाने में अहम योगदान निभाया है, जिनके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं।

बेलानगर रेलवे स्टेशन

पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में बेलानगर रेलवे स्टेशन मौजूद है, जिसका नाम क्रांतिकारी बेला बोस के ऊपर रखा गया है। बेला बोस नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भतीजी थी, जिन्होंने भारतीय जनता की सेवा करने और देश को आजादी दिलाने के लिए खूब मेहनत की थी। इसे भी पढ़ें – वह भारतीय क्रांतिकारी-किसान, जिनकी वजह से देश को मिला था अपना झंडा

बेला बोस ने साल 1936 में इंडियन नेशनल आर्मी (INA) के प्रमुख हरिदास मित्रा से शादी की थी, जिसके बाद वह खुद भी INA टीम की खुफिया सदस्यों में शामिल हो गई थी। इसके साथ ही बेला बोस ने क्रांतिकारियों को सुरक्षित जगहों तक पहुँचाने और स्वतंत्रता सेनानियों को रास्ता दिखाने के लिए बहुत जोखिम उठाया था।

देश को स्वतंत्रता मिलने के बाद बेला बोस ने कोई राजनीतिक पार्टी ज्वाइन नहीं की, बल्कि उन्होंने टीम झांसी रानी का गठन किया और उसके माध्यम से सामाजिक कार्य करने में अपना सहयोग दिया था। बेला बोस की मृत्यु साल 1952 में हुई थी, जिसके बाद उनकी याद में बेलानगर रेलवे स्टेशन का नाम रखा गया था।

पंडित राम प्रसाद बिस्मिल रेलवे स्टेशन

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक छोटा-सा रेलवे स्टेशन मौजूद है, जिसका नाम पंडित राम प्रसाद बिल्मिल है। इस रेलवे स्टेशन का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल के ऊपर रखा गया है, जिनका जन्म साल 1897 में हुआ था।

राम प्रसाद बिस्मिल ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में अहम योगदान दिया था, जबकि वह मैनपुरी षडयंत्र और काकोरी कांड में भी शामिल थे। लेकिन महज 30 साल ही उम्र में ब्रिटिश सरकार ने उन्हें फांसी के फंदे पर लटका दिया था, जिसके बाद भारत को आजादी मिलने पर उनकी याद में रेलवे स्टेशन का नाम रख गया था।

सुनाम उधम सिंह वाला रेलवे स्टेशन

पंजाब के संगरुर जिले में स्थित सुनाम उधम सिंह वाला रेलवे स्टेशन मौजूद है, जिसका नाम शुरुआत में सुनाम रेलवे स्टेशन था। सुनाम उधम सिंह का नाम भारतीय क्रांतिकारियों में शामिल है, जिनकी मृत्यु के बाद उनके सम्मान में रेलवे स्टेशन का नाम रखा गया था और इस स्टेशन पर कुल 53 ट्रेन आती हैं।

वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन

उत्तर प्रदेश में स्थित झांसी शहर में वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन मौजूद है, जिसे रानी लक्ष्मीबाई के सम्मान में बनाया गया है। यह उत्तर भारत और दक्षि भारत को जोड़ने वाला एक अहम जंक्शन है, जिसका नाम पहले झांसी रेलवे स्टेशन था।

रानी लक्ष्मीबाई का जन्म 19 नवंबर 1828 को हुआ था, जिन्होंने ब्रिटिश हुकुमत के खिलाफ लड़ाई करके देश को आजाद करने में अहम भूमिका निभाई थी। रानी लक्ष्मीबाई महज 29 साल की उम्र में अंग्रेजों से युद्ध लड़ते-लड़ते वीरगति को प्राप्त हो गई थी, जिसके बाद उनके सम्मान में रेलवे स्टेशन का नाम रखा गया था।

तो ये थे भारत में स्थिति कुछ मशहूर रेलवे स्टेशन, जिनका नाम महान क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों के ऊपर रखा गया है। ऐसे में हम सभी को देश के लिए अपनी जान गवा देने वाले लोगों स्वतंत्रता सेनानियों को दिल से सलाम करना चाहिए। इसे भी पढ़ें – ये हैं भारत की 9 सबसे लग्जरी ट्रेन, जिनकी टिकट की कीमत पर खरीद सकते हैं नई कार

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular