Homeस्पोर्ट्सटी-20 विश्वकप 2022- 23 अक्टूबर से भारत करेगा अपने अभियान का आगाज,...

टी-20 विश्वकप 2022- 23 अक्टूबर से भारत करेगा अपने अभियान का आगाज, पहले मुकाबले में होगी पाक से भिड़ंत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

T20 World Cup 2022: आस्ट्रेलिया में हो रहे टी-20 वर्ल्डकप में भारत 23 अक्टूबर रविवार से अपने अभियान का आगाज करेगा। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम का पहला मुकाबला 23 अक्टूबर रविवारको चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा।

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय टी-20 विश्वकप के लिए आस्ट्रेलिया में मौजूद हैं। भारत ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता कि शुरुआत से पहले अपनी तैयारी शुरू कर दी है। तो आइए आज एक नजर डालते हैं टी-20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम, शेड्यूल, इतिहास और अन्य महत्त्वपूर्ण जानकारी पर…

ट्विटर/@BCCI

T20 World Cup 2022 के लिए भारतीय टीम

आस्ट्रेलिया में आयोजित हो रहे टी-20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम की घोषणा की जा चुकी है टीम इस प्रकार है –

भारतीय टीम- रोहित शर्मा कप्तान, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत विकेट कीपर, दिनेश कार्तिक विकेट कीपर, हार्दिक पांड्या, रविचंद्र अश्विन, युजवेन्द्र चहल, अक्षर पटेल, भुनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह

स्टैडबाई खिलाड़ी- मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर

चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ भिड़ंत से होगा भारत का आगाज

आस्ट्रेलिया में आयोजित हो रहे टी-20 वर्ल्डकप में भारत को पूल बी में रखा गया है। जहाँ भारत के साथ दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान जैसी मजबूत टीमें है। पूल बी में भारत का पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को चिरप्रतिद्वंद्वी रहे पाकिस्तान से होगा।

शेड्यूल- T20 World Cup Schedule

  • 23 अक्टूबर रविवार- भारत बनाम पाकिस्तान दोपहर 1.30बजे से
  • 27 अक्टूबर गुरुवार- भारत बनाम A-2 दोपहर 12.30 बजे
  • 30 अक्टूबर रविवार- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका शाम 4.30 बजे से
  • 02नवंम्बर बुधवार- भारत बनाम बांग्लादेश दोपहर 1.30बजे से
  • 06 नवंबर रविवार- भारत बनाम B1 दोपहर 1.30 बजे से

टी-20 विश्वकप में भारत एक बार विजेता और एक बार बना है उपविजेता

टी-20 विश्वकप में भारत के सफर कि बात करें तो टीम केवल एक बार महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में 2007 में दक्षिण अफ्रीका कि मेजबानी में विश्व विजेता बनीं थीं। वहीं 2014 में भी धोनी की अगुवाई में ही टीम उपविजेता रही थी। पिछले संस्करण की बात करें तो टीम इंडिया का प्रर्दशन बेहद खराब रहा था और टीम पहले दौर में ही प्रतियोगिता से बाहर हो गई थी।

रोहित बनेंगे आठ टी-20 विश्वकप खेलने वाले खिलाड़ी

आस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले टी20 विश्वकप (T20 World Cup) में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम पर एक और अनूठी उपलब्धि दर्ज हो जाएगी। विश्वकप 2022 में खेलने के साथ ही रोहित शर्मा आठ टी-20 विश्वकप खेलने की उपलबधि अपने नाम दर्ज कर लेंगे।

इसे भी पढ़ें – हार्दिक पांड्या ने मनाया अपना 29वां जन्मदिन, वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए साबित हो सकते हैं लक्की

पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने रखा फिल्मों में कदम, इस फिल्म में बतौर निर्माता करेंगे डेब्यू

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular