Homeस्पोर्ट्सजब महेद्र सिंह धोनी और दीपिका पादुकोण का चला था अफ़ेयर, जानिए...

जब महेद्र सिंह धोनी और दीपिका पादुकोण का चला था अफ़ेयर, जानिए क्या थी ब्रेकअप की वजह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को लोग उनकी यूनिक बैटिंग और क्रिकेट में पाई अनेक सफलताओं से जानते हैं। कैप्टन कूल धोनी दुनिया के विख्यात एथलीटों में गिने जाते हैं। क्रिकेट को पसंद करने वाला हर व्यक्ति महेंद्र सिंह धोनी से भली-भांति परिचित है।

महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत की थी। उनका नाम इतिहास के महान क्रिकेटरों में शुमार है। उन्होंने अपने दम पर प्रसिद्धि पैसा और सम्मान हासिल किया। उन्होंने न सिर्फ खुद को बल्कि पूरी इंडियन क्रिकेट टीम को एक नई पहचान दिलाने का काम किया। इन सबसे अलग महेंद्र सिंह धोनी और अपनी अदाओं के दम पर करोड़ों दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड सेंसेशन दीपिका पादुकोण के अफेयर की खबरें भी चली थी।

महेंद्र सिंह धोनी और दीपिका पादुकोण कब आये खबरों में?

महेंद्र सिंह धोनी और क्रिकेट को पसंद करने वाला हर फैन यह जरूर जानता होगा कि धोनी ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत में लंबे बाल रखे हुए थे। लेकिन 2007 में दीपिका के साथ उनके अफेयर की खबरें आने के बाद उन्होंने अपने बाल कटवा दिए। Read Also: पढ़ाई के पिच पर अच्छे नहीं थे धोनी, जानिए कितना पढ़े-लिखे हैं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी

धोनी के बाल कटवाने को लेकर खबर चली थी कि उन्होंने दीपिका के कहने पर अपने लंबे बालों को छोटा करवा लिया था। 2007 में दीपिका पादुकोण की डेब्यू फिल्म ‘ ओम शांति ओम, के बाद इन दोनों को एक साथ रैंप वॉक करते हुए भी देखा गया था।

इसके बाद एक मैच में दीपिका पादुकोण महेंद्र सिंह धोनी को चीयर करने भी पहुँची। हालांकि, दीपिका और महेंद्र सिंह धोनी के अफेयर की खबरें मीडिया में तो खूब जोर-शोर से चली थीं। लेकिन इन दोनों की तरफ से इनके रिश्ते को कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं दी गई।

MS Dhoni के साथ बॉलीवुड की दूसरी एक्ट्रेस से भी रहा अफ़ेयर

न सिर्फ दीपिका पादुकोण बल्कि बॉलीवुड की दूसरी एक्ट्रेस के साथ भी कैप्टन कूल के अफेयर की खबरें आती रही हैं। इस लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी के साथ गजनी में लीड रोल निभा चुकी असिन (Asin) , साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस राय लक्ष्मी (Raai Laxmi) के अलावा प्रीति सिमोइस (Preeti Simoes) जैसी कई दूसरी एक्ट्रेस के नाम भी समय-समय पर सुर्खियों में आते रहे हैं।

जब मीडिया में चले थे युवराज और दीपिका के भी किस्से

एमएस धोनी के अलावा दीपिका पादुकोण जाने-माने क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ भी कई बार नजर आ चुकी हैं। 2008 में उनके बीच कुछ अनबन की खबरें भी आई थी, जिसके बाद इन दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया था।

इस खबर पर बोलते हुए दीपिका ने इस एक प्रेस इंटरव्यू में कहा था की, “युवराज अक्सर उनकी निजी जिंदगी में दखल देते हैं, जो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं” और शायद यही वजह थी कि दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया।

Read Also: क्रिकेट के बाद अब टेनिस खेल रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी, जोड़ीदार के साथ फाइनल में बनाई जगह

यह भी पढ़ें

Most Popular