Homeस्पोर्ट्सShikhar Dhawan ने रखा बॉलीवुड में कदम, 14 अक्टूबर को रिलीज़ होगी...

Shikhar Dhawan ने रखा बॉलीवुड में कदम, 14 अक्टूबर को रिलीज़ होगी पहली फिल्म

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Shikhar Dhawan’s Bollywood Debut: क्रिकेटर शिखर धवन ने इस बात की जानकरी खुद नहीं दी है। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) के एक इंस्टाग्राम पोस्ट के द्वारा हुआ। वैसे तो शिखर धवन इंस्टाग्राम पर बहुत साडी मज़ेदार कॉमेडी करके रील्स डालते रहते हैं लेकिन इस बात की जानकारी उन्होंने खुद नहीं दी। आपको बता दें की ऐसी मज़ेदार रील्स की वजह से शिखर धवन हमेशा चर्चा में बने रहते हैं।

फिल्म ‘Double XL’ को लेकर Shikhar Dhawan के बयान

क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने हाल ही इस फिल्म को लेकर मीडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में अपना अनुभव बताया था। इस फिल्म की कहानी उनको बहुत पसंद आयी है। इस कहानी ने उनके जीवन पर बहुत गहरी छाप छोड़ी है। इस मूवी की शूटिंग भारत और इंग्लैंड में हुई है। इसे भी पढ़ें – पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने रखा फिल्मों में कदम, इस फिल्म में बतौर निर्माता करेंगे डेब्यू

वैसे तो क्रिकेटर शिखर धवन एक बहुत ही अच्छे खिलाडी हैं। एक बार जब यह अपनी फॉर्म में आ जाते हैं तो चौके छक्कों की बौछार कर देते हैं। इसके साथ इनका सोशल मीडिया में भी काफी ज़्यादा इंटरेस्ट है इसी लिए यह आये दिन इंस्टाग्राम पर बढ़िया-बढ़िया रील्स शेयर करते रहते हैं। अपने इसी इंटरेस्ट के चलते शिखर धवन ने बॉलीवुड में भी डेब्यू कर दिया है।

कब रिलीज़ होगी शिखर धवन की यह फिल्म

फिल्म ‘Double XL’ इसी 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इस फिल्म में दो प्लस साइज की महिलाओं की कहानी दिखाई गयी है मतलब जिन महिलाओं का वजन काफी ज्यादा है। इसमें एक महिला उत्तर प्रदेश से है और दूसरी महिला दिल्ली की रहने वाली है। दोनी महिलाएँ ऐसे समाज से हैं जहाँ पर महिलाओं की सुंदरता को उनके रंग से, कद से और उनके वजन से नापा जाता है। अगर महिलाएँ मोती हैं तो इसके लिए उनको ज़िम्मेदार ठहराया जाता है

आपको बता दें की हमारे समाज में आज भी ऐसी कुरीतियाँ है जिनमे महिलाओ को उनकी बॉडी के लिए शर्मिंदा किया जाता है। अगर उनका रंग गोरा नहीं है या फिर उनका वज़न ज़्यादा है तो उनको सुन्दर नहीं माना। समाज में ऐसी चीज़ों के लिए आइना बनकर आई है सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की यह फिल्म। इसे भी पढ़ें – Indian Idol 13 के कंटेस्टेंट ऋषि सिंह की आवाज़ से दीवाने हुए क्रिकेटर विराट कोहली, बाँधे तारीफों के पुल

क्या है इस फिल्म की कहानी

‘Double XL’ फिल्म दो महिलाओं की कहानी है जिनका वज़न ज़्यादा है और वह अपने सपने लिए बहुत प्रयास करती है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे ये दोनों महिलाये समाज से लड़ती है। इस फिल्म के निर्देशक सतराम रमानी हैं। यह फिल्म ज़्यादा वज़न वाली महिलाओ की लाइफ के बारे में बताती है। इस फिल्म में क्रिकेटर शिखर धवन बतौर मुख्य अभिनेता नजर नहीं आएंगे, वह इस फिल्म में कैमिओ में नज़र आएंगे।

यह तो आपने भी देखा होगा की समाज में का वज़न ज़्यादा होता है उन्हें लोग बुरी नज़र से देखते हैं। उनको खूबसूरत नहीं मानते हैं और ना ही उनकी इज़्ज़त करते हैं। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर यह फिल्म बनाई गयी है। अब क्या पता इसको देखकर लोगों की सोच में कुछ बदलाव आ जाये। आप फिल्म देखे या न देखें, लेकिन महिलाओं के प्रति इस सोच को ज़रूर बदलें और समाज में ऐसी सोच रखने वालों की सोच बदलने के लिए कदम उठाएँ। इसे भी पढ़ें – आमिर खान के इस विज्ञापन पर बुरी तरह से भड़क उठे विवेक अग्निहोत्री, बोले-हिंदुओं का मजाक उड़ाते हैं बेवकूफ

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular