Homeस्पोर्ट्सShane Warne Funeral: दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न को मेलबर्न में दी गयी...

Shane Warne Funeral: दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न को मेलबर्न में दी गयी अंतिम विदाई, वॉर्न के बच्चों सहित कई ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट खिलाड़ी भी रहे मौजूद

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Shane Warne Funeral: क्रिकेट की दुनिया के महान स्पिनर और एक बेहतरीन खिलाड़ी ‘शेन वार्न’ ने 4 मार्च 2022 को दुनिया से विदा ले लिए था। ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी शेन वॉर्न का 20 मार्च को उनके गृहनगर मेलबर्न में अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार में उनके तीन बच्चों सहित उनका परिवार और उनके दोस्त शामिल हुए। वॉर्न की इस अंतिम यात्रा (Shane Warne Funeral) के दौरान दिग्गज एलेन बॉर्डर, माइकल क्लार्क, मर्व ह्यूज सहित कई खिलाड़ी नजर आए।

4 मार्च को थाईलैंड के एक रिसोर्ट में दिल का दौरा पड़ने के कारण शेन वॉर्न का निधन हो गया था। वॉर्न 52 साल के थे। अंतिम संस्कार के लिए वॉर्न के पार्थिव शरीर को मेलबर्न के सेंट किल्दा फुटबॉल क्लब में लाया गया था। जहां उनके बेटे जैक्सन वॉर्न ने एक हाथ में क्रिकेट की बॉल और दूसरे में शेन वॉर्न की तस्वीर ले कर अपने पिता को कंधा दिया। वॉर्न के बेटे जैक्सन ने पिता की क्रिकेट बॉल और गोल्फ स्टिक को उनके ताबूत के पास रख दिया। वॉर्न की अंतिम यात्रा में उनकी दोनों बेटियां भी मौजूद रही।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉर्न ने टेस्ट क्रिकेट में 700 से अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था। अपने समय के दिग्गज स्पिनर रहे शेन वॉर्न को 30 मार्च को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में राजकीय सम्मान दिया जाएगा। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में एक स्टैंड शेन वॉर्न के नाम पर भी रखा जाएगा। यह कार्यक्रम आम जनता के लिए भी पूर्ण रूप से खुला होगा तो मेलबर्न की आम जनता और वॉर्न के फैंस की इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचने की आशंका जताया जा रही है।

शेन वॉर्न की इस अंतिम विदाई (Shane Warne Funeral) पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा भी पहुंचे। इस दौरान वे काफी भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। ग्लेन मैक्ग्रा और शेन वॉर्न एक वक्त में काफी अच्छे दोस्त थे।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular