Homeमनोरंजनशाहरुख खान ने वैष्णो देवी में माथा टेका, 'Jawan' की रिलीज से...

शाहरुख खान ने वैष्णो देवी में माथा टेका, ‘Jawan’ की रिलीज से पहले की प्रार्थना

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Shahrukh Khan Jawan: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ की रिलीज से पहले वैष्णो देवी मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे। जम्मू से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक ब्लू हूडेड शर्ट पहने शख्स को देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि यह शख्स शाहरुख खान हैं।

वीडियो में शाहरुख खान को वैष्णो देवी मंदिर के दरबार में देखा जा सकता है। उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद हैं। वीडियो में शाहरुख खान का चेहरा साफ नहीं दिखाई दे रहा है, लेकिन उनके शरीर के आकार और कपड़ों से ये साफ पता चलता है कि ये शाहरुख खान ही हैं।

बता दें कि इससे पहले भी शाहरुख खान अपनी फिल्म पठान की रिलीज से पहले वैष्णो देवी मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। इस साल उनकी दूसरी फिल्म रिलीज हो रही है और उनके फैन्स को इस बार भी भरपूर मनोरंजन की उम्मीद है।

शाहरुख खान की फिल्म जवान 7 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर 31 अगस्त को रिलीज होने की संभावना है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति और दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Read Also: OTT Releases September 2023: सितंबर में ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही हैं ये फिल्में, देखिये पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular