HomeIndiaशादी के मंडप में दूल्हे ने बोल दी ऐसी बात की शर्म...

शादी के मंडप में दूल्हे ने बोल दी ऐसी बात की शर्म से दुल्हन के गाल हो गए लाल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारत में शादी का सीजन शुरू होते ही बाज़ार में रौनक बढ़ जाती है, जबकि सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर वेडिंग वीडियोज़ वायरल होती है। इन वीडियोज़ में दुल्हा, दुल्हन और उनके परिवार की अजीबो गरीब हरकतें देखने को मिलती हैं, जिससे आम लोगों का खूब मनोरंजन होता है।

ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मंडप पर दुल्हे ने ऐसी बात बोल दी, जिसे सुनकर दुल्हन का चेहरा शर्म से लाल हो गया। इतना ही नहीं दुल्हे की बात सुनकर घराती और बाराती जोर से चिल्लाने लगते हैं, जबकि दुल्हा ठहाके लगाकर हंसने लगता है।

दूल्हे की बात पर शर्मा गई दुल्हन

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मंडप पर बैठे दूल्हा दुल्हन ने शादी की सभी रस्में पूरी कर ली हैं, जिसके बाद दुल्हन के परिवार वाले दुल्हे को एक सुनाने को कहते हैं। ऐसे में दुल्हा बड़े ही नटखट अंदाज में कहता है कि पान में कत्था, कत्थे में चूना, 21 में ब्याह और 22 में मुन्ना। दुल्हे की यह बात सुनते ही सभी लोग शोर मचाने लगते हैं, जबकि मंडप पर बैठी दुल्हन शर्मा जाती है।

Read Also: ‘तुझमें रब दिखता है’ गाने पर डांस करते हुए इमोशनल हुई दुल्हन, मेहमानों की आंखों से निकले आंसू

यह वीडियो साल 2021 का है, जिसे इंस्टाग्राम पर हाल ही में शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि 3 लाख से ज्यादा यूजर्स ने वीडियो को लाइक किया है। इतना ही नहीं कई लोग कमेंट बॉक्स में दुल्हे के कंफिडेंट्स की तारीफ कर रहे हैं।

Read Also: इतने प्यारे स्टूडेंट को देखकर खुश हुई टीचर! बच्चे के सॉरी बोलने के अंदाज़ ने जीता टीचर का दिल

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular