Homeलाइफ़लोग बनाते हैं मजाक और कहते हैं 'असली मोगली', इस वजह से...

लोग बनाते हैं मजाक और कहते हैं ‘असली मोगली’, इस वजह से यह शख़्स अधिकतर समय जंगल में रहने लगा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कहते हैं कि ईश्वर ने इस सारी सृष्टि को बनाया है चाहे इंसान हो या पशु पक्षी, लेकिन इंसानों की एक बहुत बुरी आदत होती है कि वे आपस में बहुत भेदभाव किया करते हैं, यानी कोई भी व्यक्ति अगर हमसे थोड़ा अलग दिखाई दिया तो उसे बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं और उसके प्रति हमारे व्यवहार में परिवर्तन आ जाता है।

पूर्वी अफ्रीका का रवांडा में रहने वाला एक 21 साल का व्यक्ति जिसे Microcephaly नाम का डिसऑर्डर है। इस डिसऑर्डर में व्यक्ति का सिर सामान्य लोगों से ज़्यादा बड़ा हो जाता है। उसकी इस शारीरिक समस्या की वज़ह से आसपास के लोग उसे असली मोगली कहकर पुकारते हैं।

लोगों के परेशान करने के कारण जंगल में समय बिताता है

जिस शख़्स की हम बात कर रहे हैं, उसका नाम Ellie है। Ellie को बचपन से यह डिसऑर्डर है। जिसकी वज़ह से वह अन्य लोगों से अलग थलग रहता है। Ellie अभी 21 साल का है। लोग उसे परेशान करते हैं इसलिए वह अपने अधिकतर समय जंगल में रहकर ही गुजरता है। ज्यादातर जंगल में रहने की वज़ह से उसके आसपास के लोग उसे रियल लाइफ मोगली कहने लगे हैं। सन की रिपोर्ट के अनुसार, Ellie ने जंगल में रहते हुए कई प्रकार की ट्रिक्स सीख ली हैं। जैसे कि वह कई किलोमीटर दूर तक पैदल ही चल लेता है। वृक्षों पर भी फटाफट से चढ़ जाता है।

लोकल लोग ही किया करते हैं परेशान

रिपोर्टस के अनुसार पता चला है कि Ellie की माँ ने कहा कि Ellie का जब जन्म हुआ उससे पहले वे अपने पांच बच्चों को खो चुकी हैं। वे यह भी कहती हैं कि वहाँ के लोकल व्यक्ति Ellie को उसका सिर बड़ा होने की वज़ह से बहुत परेशान किया करते हैं। उसका मज़ाक उड़ाते हैं। Ellie को देखने और सुनने में भी समस्या होती है। वह इसी वज़ह से कभी स्कूल नहीं जा पाया क्योंकि स्कूल में भी बच्चे उसका मज़ाक बनाते और परेशान किया करते थे।

असली मोगली का वीडियो देखें

कई लोगों ने बढ़ाया मदद का हाथ

Ellie की यह कहानी जब दुनिया में फैली और सबको पता चली तो बहुत से लोगों ने क्राउडफंडिंग के द्वारा Ellie के लिए फंड इकट्ठा करने का प्रयास किया। Ellie की माँ एक सिंगल मदर हैं। वह मुश्किल से उसका ध्यान रखती हैं, परन्तु जब वहाँ के लोग उसे परेशान करते हैं और उसके बड़े शेर के बारे में उल्टी सीधी बातें करते हैं तो वह परेशान होता है। इसलिए लोगों से दूर ज़्यादा वक़्त जंगल में बिताया करता है। Ellie की माँ के पास कोई काम भी नहीं है। लोगों ने अब तक 958 डॉलर यानी 2, 92, 017 रुपये का फंड उसके लिए इकट्ठा कर लिया है।

अगर किसी भी व्यक्ति को कोई भी डिसऑर्डर है या कोई दिव्यांग व्यक्ति है अथवा किसी तरह की कोई बीमारी है, तो हमें उससे उसकी मदद करनी चाहिए ना कि उसे परेशान करना चाहिए। यदि हममें इंसानियत है तो Ellie जैसे लोगों के लिए हमारे मन में सहानुभूति अवश्य होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular