HomeGARDENINGछोटी-सी जगह पर शुरू की मशरूम की खेती, आज कमाती हैं 1.5...

छोटी-सी जगह पर शुरू की मशरूम की खेती, आज कमाती हैं 1.5 लाख रुपए प्रतिमाह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आज जहाँ हर क्षेत्र में महिलाओं का बोलबाला है, उन्होंने अपनी योग्यता से अपनी एक पहचान बनाई है। आज के समय में आधुनिक तकनीक से खेती के काम में भी महिलाएँ पीछे नहीं रही हैं। इसी का एक उदाहरण प्रस्तुत किया है, मणिपुर की रहने वाली राजकुमारी बिनिता देवी (Rajkumari Binita Devi) ने। 50 साल की बिनीता मशरूम की खेती करके हर महीने लाखों रुपए की कमाई तो कर ही रही हैं, साथ ही अन्य व्यक्तियों को रोजगार के अवसर भी प्रदान करती हैं।

कम जगह में भी कर सकते हैं मशरुम की खेती

मशरूम की खेती करने के लिए ज़्यादा स्थान की आवश्यकता नहीं पड़ती है। वर्तमान समय में तो वर्टीकल फ़ार्मिंग के द्वारा कम जगह में भी ज़्यादा खेती करके अच्छा उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। एक और ख़ास बात यह है कि मशरुम की खेती करने के लिए मिट्टी की भी आवश्यकता नहीं होती है। इसमें कंपोस्ट अर्थात ऑर्गेनिक खाद ही डालनी होती है।

आजकल बहुत से लोग मशरूम की खेती किया करते हैं, लेकिन कुछ वर्षों पूर्व स्थिति अलग थी। उस समय अगर किसी से मशरूम के बारे में पूछा जाता तो बहुत ही कम लोग इसके बारे में जानते थे। पर अब ऐसा नहीं है, आजकल तो हमारे देश में भी लोग मशरूम बहुत चाव से खाते हैं और इसकी खेती से कमाई भी अच्छी होती है।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular