HomeIndiaराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लॉन्च किया देश का छठा स्वदेशी जंगी जहाज...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लॉन्च किया देश का छठा स्वदेशी जंगी जहाज ‘INS Vindhyagiri’, जाने खासियत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

President Draupadi Murmu launched INS Vindhyagiri : भारतीय नौसेना के लिए आधुनिक तकनीकों से लैस एक नए जंगी जहाज ‘विंध्यगिरी’ (Vindhyagiri) की लॉन्चिंग देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) द्वारा की गई।

जंगी जहाज ‘INS Vindhyagiri’ से जुड़ी अहम जानकारियां

विंध्यगिरी एक नीलगिरी क्लास का फ्रिगेट है। यह देश का छठा स्वदेशी स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल युद्धपोत (Stealth Guided-Missile Frigate Vindhyagiri) है। इसे पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) द्वारा निर्मित किया गया है।

विंध्यगिरी की विशेषताएं (INS Vindhyagiri Features)

विंध्यगिरी करीबन 488.10 फीट लंबा है। इसका बीम 58.7 फीट का है। इसके निर्माण में करीब 4,000 टन 249ए ग्रेड की एचआर शीट्स और प्लेट्स का उपयोग किया गया है। इसमें दो MAN डीजल इंजन लगा है। साथ ही, 2 जनरल इलेक्ट्रिक के इंजन भी लगे हैं। इसे इलेक्ट्रिक-डीजल युद्धपोत कह सकते हैं।

विंध्यगिरी की अधिकतम स्पीड 59 किलोमीटर प्रतिघंटा है। अगर 52 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से चले तो 4600 किलोमीटर और अगर 30-33 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चले तो 10,200 किलोमीटर तक जा सकता है। इसमें एक साथ 35 अधिकारियों समेत 226 नौसैनिक तैनात हो सकते हैं।

इसमें इमरजेंसी बचाव या हमला के लिए दो बोट्स और दो ध्रुव हेलिकॉप्टर या दो सी-किंग एमके हेलिकॉप्टर तैनात हो सकते हैं। इस जहाज पर दो मल्टी-रोल हेलिकॉप्टर्स को रखने के लिए बंद हैंगर है। इसमें डीआरडीओ द्वारा तैयार किया गया इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सुइट शक्ति लगा है। इसके अलावा दो काउंटरमेजर सिस्टम भी हैं।

इसमें एंटी-एयर वॉरफेयर के लिए 4×8 सेल वाले वर्टिकल लॉन्च सिस्टम लगे हैं जिसमें से 32 बराक 8ईआर लॉन्च की जा सकती है। एंटी-सरफेस वॉरफेयर के लिए 1×8 सेल वाला वर्टिकल लॉन्च सिस्टम लगा है जिसमें से 8 ब्रह्मोस एंटी-शिप मिसाइल फायर की जा सकती है। एंटी-सबमरीन वॉरफेयर के नाम पर भी दो ट्रिपल ट्यूब टॉरपीडो लॉन्चर्स हैं जिनसे वरुणास्त्र मिसाइल लॉन्च होगी।

सात जंगी जहाजों का परियोजना कार्य

विंध्यगिरी युद्धपोत भारतीय नौसेना द्वारा शुरू की गई परियोजना पी17ए का हिस्सा है। इस परियोजना के तहत 7 सात जंगी जहाजों का निर्माण होना है, जिनमें से पांच जहाज (नीलगिरी, उदयगिरी, तारागिरी, हिमगिरी और दूनागिरी) लॉन्च हो चुके है। छठा विंध्यगिरी (INS Vindhyagiri) है, सातवां अभी बाकी है और ये सभी जहाज फरवरी 2025 तक भारतीय नौसेना में शामिल हो जाएंगे।

Read Also: Chandrayaan 3: चंद्रयान 3 से अलग हुआ प्रोपल्शन मॉड्यूल, जानें कब होगी चांद पर कब होगी लैंडिंग

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular