Homeन्यूज़पुर्तगाल के राष्ट्रपति ने समुद्र में डूब रही महिलाओं को बचाकर अपने...

पुर्तगाल के राष्ट्रपति ने समुद्र में डूब रही महिलाओं को बचाकर अपने साहस का दिया परिचय

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कहते हैं कि जिंदादिली उम्र को पीछे छोड़ देती है। इंसान का जिंदादिल होना ज़्यादा ज़रूरी है।

अक्सर हम किसी के चमत्कार हो जाने की प्रतीक्षा करते हैं और दूसरों की सहायता करते समय यह सोचते हैं कि दूसरे की सहायता करें या ना करें इससे हमें क्या लाभ होगा? परंतु प्रयास करना हमारा कर्तव्य है। इसी जिंदादिली की मिसाल पेश की है पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रिबोलो ने।

आजकल एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है इसमें पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रिबोलो तैरते हुए दो महिलाओं की जान बचाते नज़र आ रहे है। अपने इस प्रकार के साहस का परिचय देकर रिबोलो ने युवाओं को भी पीछे छोड़ दिया है और लाखों करोड़ों दिल में अपनी जगह बना ली है।

Protugese President
Youtube

kayak boat पर सवार थी दो महिलाएँ

पुर्तगाल के अलगर्व बीच पर दो महिलाएँ का kayak boat की सवारी कर रही थी समुद्र में उठती तेज लहरों के कारण दोनों महिलाएँ संतुलन नहीं बना पाई और उनकी नाव समुद्र में पलट गई, दोनों महिलाएँ अपनी जान बचाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही थी मार्सेलो ने जब देखा दो महिलाए समुद्र में डूब रही हैं तो तत्काल उन्होंने तैरकर एक व्यक्ति की मदद से दोनों महिलाओं की जान बचाई। उनके इस कार्य की प्रशंसा चारों तरफ़ की जा रही है।

पर्यटन को बढ़ावा देने अलगर्व पहुँचे थे राष्ट्रपति

बताया जाता है कि पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मार्सेलो इस इलाके में छुट्टियाँ मनाने आए थे, जिस समय दोनों महिलाएँ कायक बोट की सवारी कर रही थी अचानक तेज लहरो के उठने से नाव का संतुलन बिगड़ गया और वे महिलाए समुद्र में डूबने लगी संयोगवश उस समय पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो का स्विमिंग करते हुए वीडियो शूट हो रहा था जैसे ही उन्होंने देखा कि महिलाएँ अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष कर रही हैं और निरंतर असफल हो रही हैं वे अपनी जान की परवाह किए बगैर समुद्र में कूद गये और तैरकर महिलाओं के पास पहुँचे तथा अन्य व्यक्ति की सहायता से उनकी जान बचाई। तेज लहरों के कारण महिलाओं के मुंह में काफ़ी मात्रा में पानी भर गया था जिसके कारण वह तैर नहीं पा रही थी।

71 वर्ष के मार्सेलो हैं दिल के मरीज

मार्सेलो की उम्र 71 वर्ष है तथा वह दिल के मरीज भी हैं फिर भी उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बगैर उन दो महिलाओं की जान बचा कर अपने साहस का परिचय दिया।

एक कुशल नेता

अपने साहसिक कार्य से उन्होंने यह तो बता दिया कि वह एक बेहद अच्छे इंसान हैं इसके साथ ही उन्होंने कोरोना जैसी वैश्विक आपदा के चलते Social Distancing का ध्यान रखा, इस दौरान वे मास्क पहने नज़र आये उन्होंने यह साबित कर दिया कि वह एक कुशल नेता भी है।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular