Homeलाइफ़क्या आप भी विदेशी समझ कर खरीदते हैं ये 42 ब्रैन्ड्स... जो...

क्या आप भी विदेशी समझ कर खरीदते हैं ये 42 ब्रैन्ड्स… जो असल में हैं शुद्ध हिंदुस्तानी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दोस्तों, भारतीयों में विदेशी कल्चर और विदेशी ब्रैन्ड्स के प्रति खास आकर्षण देखा जाता है। उनकी मानसिकता ऐसी बन गयी है कि जिस उत्पाद पर विदेशी नाम लिखा हो, उसे झट से खरीद लेते हैं, क्योंकि उनका मानना ये है कि विदेशी वस्तुएँ हमारे देश में बने प्रोडक्ट्स से ज्यादा अच्छी होती हैं।

यही वजह है कि बहुत-सी भारतीय ब्रैन्ड्स ने अपना नाम बदलकर विदेशियों जैसा नाम रख लिया ताकि धड़ल्ले से बिक रहे विदेशी प्रोडक्ट्स के बीच उनका ब्रैंड मार्केट में अपनी जगह बना पाए और बता दें कि उनका ये नुस्खा काम भी करने लगा। नाम बदलने पर उन ब्रैन्ड्स की सेल में तीव्रता से बढ़ोतरी हुई। लोग देसी चीजों को विदेशी समझ कर खरीदने लगे।

तो चलिए आज हम आपको ऐसे प्रसिद्ध ब्रैन्ड्स के बारे में बताते हैं, जो नाम से विदेशी हैं, पर असल में भारत में ही बने हैं।

Louis Philippe

Louis-Philippe

ये कम्पनी जेन्ट्स के लिए नए ट्रेंडी क्लॉथ बनाती है, इस स्वदेशी कम्पनी को वर्ष 1989 में आदित्य बिरला ग्रुप की कंपनी Madura Fashion & Lifestyle ने स्टार्ट किया था।

Peter England

Peter-England

Peter England आयरलैंड में स्थापित की गई है पर इस कंपनी के मालिक भी आदित्य बिरला ग्रुप हैं। इसकी शुरुआत भी वर्ष 1997 में Madura Fashion & Lifestyle द्वारा ही हुई थी।

Jaguar Cars

Jaguar-Cars

वर्ष 1936 में इंग्लैंड की कंपनी Jaguar Cars लिमिटेड द्वारा इसे शुरू किया गया था, परन्तु वर्तमान में इसके ओनर टाटा ग्रुप है।

Da Milano

Da-Milano

लेदर से निर्मित प्रोडक्ट्स बनाने वाली इस कम्पनी को 1936 में मलिक फै़मिली द्वारा स्टार्ट किया गया था।

Allen Solly

Allen-Solly

नाम भले ही विदेशी हो, पर इस फ़ैशन ब्रांड के ओनर भी आदित्य बिरला ग्रुप ही हैं।

Monte Carlo

Monte-Carlo

इस कम्पनी का मालिकाना हक Oswal Woollen Mills Limited कंपनी के पास है और इसकी पैरेंट कंपनी नाहर ग्रुप है।

American Swan

American-Swan

इस ब्रांड की ओनर भी एक स्वदेशी कम्पनी है, जिसका नाम है The American Swan Lifestyle Company.

HiDesign

HiDesign

यह ब्रांड लेदर से निर्मित प्रोडक्ट्स बनाने के लिये काफी फेमस है, बता दें कि 1978 में स्थापित की गई इस कम्पनी के ओनर दिलीप कपूर हैं।

Royal Enfield

Royal-Enfield

इस कम्पनी की शुरुआत भी भारत में ही 1955 में हुई थी। इसके मालिक Enfield India Ltd है।

Lakme

Lakme

लेडीज के लिए गुणवत्ता युक्त सौंदर्य उत्पाद बनाने वाली इस इंडियन ब्रांड को जे.आर.डी. टाटा ने वर्ष 1952 में शुरू किया था।

East India Company

East-India-Company

इसकी स्थापना 16वीं सदी में British Empire कंपनी द्वारा हुई थी, पर वर्तमान में यह भारतीय कम्पनी है, जिसके ओनर संजीव मेहता हैं।

Amrut Single Malt

Amrut-Single-Malt

यह Whisky की एक ब्रांड है, जिसकी पैरेंट कंपनी का नाम Amrut Distilleries है, जो कि कोई विदेशी नहीं, बल्कि भारतीय कंपनी है।

Franco Leone

Franco-Leone

इस इंडियन ब्रांड को 1989 में विशाल भांबरी ने स्टार्ट किया था।

Van Huesen

Van-Huesen

यह फ़ैशन ब्रांड USA व India में प्रसिद्ध है। इसे 18वीं सदी में Phillips Family द्वारा शुरू किया गया था। अब इसकी ओनरशिप आदित्य बिरला ग्रुप के पास है।

Munich Polo

Munich-Polo

इस इंडियन कम्पनी की मालिक Munich Polo लिमिटेड कंपनी है। यह ब्रांड चिल्ड्रन वियर्स बनाती है।

Flying Machine

Flying-Machine

डेनिम के उत्पाद बनाने वाली इस कम्पनी की पेरेंट कम्पनी Arvind Limited है। यह भी स्वदेशी ब्रांड है, जिसके ओनर संजय लालभाई हैं।

And Designs

And-Designs

यह ब्रांड House of Anita Dongre Limited कंपनी द्वारा 1995 में स्टार्ट की गई थी, जो कि एक भारतीय कम्पनी ही है।

La Opala

La-Opala

इस भारतीय कम्पनी की ओनरशिप La Opala RG Limited के पास है। यह Tableware उत्पाद बनाने का काम करती है।

Larsen and Toubro Limited

Larsen-and-Toubro-Limited

वर्ष 1938 में भारत में शुरू की गई इस कम्पनी की पेरेंट कम्पनी का नाम Henning Holck-Larsen and Soren Kristian Toubro है।

Cafe Coffee Day

Cafe-Coffee-Day

यह कम्पनी भी 1996 में Coffee Day Enterprises Limited ने द्वारा इंडिया में ही स्टार्ट की गई थी।

Old Monk

Old-Monk

हमारे देश में ही 1954 में Mohan Meakin ने इसकी शुरुआत की थी। यह रम का एक प्रसिद्ध ब्रांड है।

Micromax

Micromax

राहुल शर्मा, विकास जैन, सुमित अरोड़ा व राजेश अग्रवाल ने मिलकर वर्ष 2000 में मोबाइल फोन बनाने वाली इस कम्पनी की शुरूआत की।

Britannia

Britannia

यह फेमस भारतीय कम्पनी बेकरी उत्पाद बनाती है, जिसे वाडिया ग्रुप ने1892 में स्थापित किया था।

MRF

MRF

इसके ओनर का नाम K. M. Mammen Mappillai हैं। यह कम्पनी टायर्स बनाती है। 1946 में इसे शुरू किया गया था।

Ferns N Petals

Ferns-N-Petals

Ferns N Petals भी एक इंडियन कम्पनी है, जो 1994 में स्थापित हुई। इसके ओनर विकास गुटगुटिया हैं।

Raymond

Raymond

Raymond Group द्वारा इस फ़ैशन ब्रैन्ड की शुरुआत की गयी थी, जो कि एक इंडियन ब्रांड है।

Westside

Westside

इस कम्पनी के मालिक भी टाटा ग्रुप है।

Spykar

Spykar

अच्छी क्वालिटी के लिए डेनिम उत्पाद बनाने के लिये प्रसिद्ध इस भारतीय ब्रांड के ओनर का नाम प्रसाद पबरेकर है।

Park Avenue

Park-Avenue

यह ब्रांड फ़ॉर्मल वियर के लिए प्रसिद्ध है, जिसकी ओनरशिप रेयमंड ग्रुप ने ले रखी है।

Knotty Derby and Arden Shoes

Knotty-Derby-and-Arden-Shoes

इस भारतीय कंपनी की ओनरशिप Sumanglam Impex Private Limited के पास है, यह कम्पनी अच्छी क्वालिटी के जूते बनाती है।

The Collective

The-Collective

The Collective को 2008 में आदित्य बिरला नूवो ने शुरू किया था।

Planet Fashion

Planet-Fashion

Planet Fashion फ़ैशन रिटेल स्टोर है। ये फैशन स्टोर्स की एक चेन है, जिसके मालिक आदित्य बिरला ग्रुप है।

Redwolf

Redwolf

इसकी ओनरशिप 2011 से भारत में Independent Label को मिली, उसी साल से यह ब्रांड हमारे देश में स्टार्ट हुई थी।

I-Ball

I-Ball

यह भारतीय कम्पनी इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद निर्मित करती है, जिसके मालिक संदीप परसरामपुरिया हैं।

Karbonn

Karbonn

2009 में शुरू की गई इस कम्पनी के ओनर प्रदीप जैन हैं। यह ब्रांड मोबाइल फ़ोन व उससे जुड़े अन्य प्रोडक्ट्स बनाती है।

Lava

Lava

हरिओम राय, विशाल सहगल, सैलेंद्र नाथ राय और सैलेश राय ने मिलकर इस कम्पनी को वर्ष 2009 में स्थापित किया था। यह इंडियन कम्पनी भी मोबाइल फ़ोन व उससे सम्बंधित उत्पाद बनाया करती है।

Everready

Everready

यह कम्पनी बैटरी, लैंप, चाय इत्यादि बनाती है, इस स्वदेशी कंपनी के ओनरशिप बी.एम. खैतान ग्रुप को प्राप्त है।

Anchor

Anchor

इस कम्पनी की शुरुआत Panasonic Corporation द्वारा वर्ष 1963 में की गई थी। ये भारतीय कम्पनी बिजली तथा उससे संचालित होने वाले प्रोडक्ट बनाती है।

Intex

Intex-Mobile

साल 1996 में स्थापित की गई इस कम्पनी के मालिक नरेंद्र बंसल हैं। यह मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाती है।

Videocon

Videocon-Dish

यह इंडियन कम्पनी भी इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का निर्माण करती है, इसे वेणुगोपाल धूत ने 1979 में शुरू किया था।

Kenstar

Kenstar-Cooler

इसकी ओनरशिप Kitchen Appliances India Limited के पास है। यह भी भारतीय ब्रांड है, जो घरेलू प्रोडक्ट्स बनाया करती है।

Voltas

Voltas-AC

इंज़ीनियरिंग प्रोडक्ट व घरेलू उत्पाद का प्रोडक्शन करने वाली इस ब्रांड के मालिक टाटा ग्रुप है।

तो देखा आपने, सिर्फ नाम बदल देने से पूरा गेम चेंज हो जाता है…! यदि हम स्वदेशी कम्पनियों पर भरोसा करें तो शायद इन कम्पनियों को विदेशी नाम रखने की जरूरत ना पड़े।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular