Homeबिज़नेस250 करोड़ के ऑर्डर के बाद, इस Penny Stock ने लगाया अपर...

250 करोड़ के ऑर्डर के बाद, इस Penny Stock ने लगाया अपर सर्किट, 6 महीने में 265% की छलांग

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन सेक्टर की शानदार स्मॉलकैप कंपनी पटेल इंजीनियरिंग को 250 करोड़ रुपए का नया ऑर्डर मिला है। कंपनी ने आज शेयर बाजार को दी गई सूचना में इस बात की जानकारी दी।

कंपनी को यह ऑर्डर महाराष्ट्र कृष्णा वैली डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन से मिला है। यह एक इरिगेशन प्रोजेक्ट है, जिसे अगले 30 महीनों में पूरा किया जाना है। इस प्रोजेक्ट में कंपनी का हिस्सा 100 करोड़ रुपए का है।

पटेल इंजीनियरिंग को इससे पहले भी इस साल दो बड़े ऑर्डर मिले हैं। 5 सितंबर को कंपनी को मध्य प्रदेश जल निगम से 1275 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला था। इस प्रोजेक्ट को अगले 24 महीनों में पूरा करने का टारगेट है।

इन नए ऑर्डर्स से कंपनी के शेयरों में तेजी आई है। आज कंपनी का शेयर 5 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 52.80 रुपए पर बंद हुआ। छह महीने में यह शेयर 265 फीसदी उछल चुका है।

पटेल इंजीनियरिंग की स्थापना 1949 में हुई थी। कंपनी डैम, ब्रिज, टनल, रोड, पाइलिंग वर्क, इंडस्ट्रियल स्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम करती है। इसके साथ साथ कई तरह के हेवी सिविल इंजीनियरिंग वर्क्स पर भी काम करती है।

पिछले कुछ महीनों में पटेल इंजीनियरिंग के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई है। इसकी वजह कंपनी को मिल रहे बड़े ऑर्डर्स हैं। कंपनी के पास कई और बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है, जिससे उम्मीद है कि भविष्य में भी कंपनी के शेयरों में तेजी जारी रहेगी।

Read Also: FD से भी ज्यादा मुनाफा देंगे इन 5 बैंकों के शेयर, निवेशकों को मिलेगा लाखों रुपए का फायदा

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular