कभी ट्यूशन पढ़ाकर करती थी गुजारा, आज है करोड़ों की मालकिन, कुछ ऐसी है अनुष्का शेट्टी की लाइफ

Anushka Shetty Birth Day Special : साउथ इंडस्ट्री की सबसे हाईपेड एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। अनुष्का शेट्टी ने पैन इंडिया लेवल पर बनी बाहुबली (bahubali) और बाहुबली 2 (bahubali 2) में देवसेना का किरदार निभाकर पूरे भारत के लोगों का दिल जीत लिया था। अनुष्का शेट्टी ने बहुत कम समय में फिल्मी दुनिया में काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल की है।

आज अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) अपना जन्मदिन मना रही है। अनुष्का शेट्टी का जन्म 7 नवंबर 1981 को मेंगलुरू शहर में हुआ था। इन्होंने बहुत कम समय में साउथ इंडस्ट्री में काफी लोकप्रियता हासिल की है और आज यह सबसे ज्यादा पैसे लेने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में भी शामिल हैं। लेकिन क्या आपको पता है अनुष्का शेट्टी पहले अपना गुजारा करने के लिए ट्यूशन पढ़ाती थी।

Anushka Shetty

ट्यूशन पढ़ाकर करती थी गुजारा

बता दें कि अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म सुपर (तेलगु) से की थी। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्मी दुनिया में आने से पहले अनुष्का शेट्टी बच्चों को ट्यूशन पढ़ाया करती थी। अनुष्का शेट्टी का मन फिल्मी दुनिया में आने का बिल्कुल भी ना था लेकिन किस्मत ने उन्हें साउथ की सबसे पॉपुलर अभिनेत्री बना दिया।

बता दे कि अनुष्का शेट्टी ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के बाद से तीसरी क्लास के बच्चों को ट्यूशन देना शुरू किया था और बाद में इन्होंने मुंबई में योगा क्लासेस भी देना शुरू कर दिया था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था फिर क्या था अनुष्का शेट्टी ने तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की और देखते-देखते आज यह पैन इंडिया लेवल की सुपरस्टार अभिनेत्री बन चुकी हैं।

करोड़ की हैं मालकिन

कभी तीसरी क्लास के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर गुजारा करने वाली अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) आज करोड़ों की मालकिन है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अनुष्का शेट्टी की कुल नेटवर्थ 143 करोड़ रुपए की है। इसके अलावा अनुष्का शेट्टी के पास कई महंगे-महंगे बंगले और कई लग्जरी-लग्जरी गाड़ियों का भी कलेक्शन है।

यह काफी महंगी और रॉयल लाइफ जीना पसंद करती हैं। अनुष्का शेट्टी आज अपना 41वां जन्मदिन (Anushka Shetty Birth Day) सेलिब्रेट कर रही हैं और इस अवसर पर इन्हें देश विदेश से जन्मदिन की बधाइयाँ मिल रही हैं।

इसे भी पढ़ें –

Prabhas Education : आखिर कितने पढ़े लिखे हैं बाहुबली एक्टर प्रभास, जानें उनका एजुकेशन बैकग्राउंड

कांतारा की सफलता के बाद ऋषभ शेट्टी ने रजनीकांत के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

अपने गर्लफ्रेंड के जन्मदिन पर केएल राहुल ने इस अंदाज में दी बधाई, वायरल हुआ केएल राहुल का पोस्ट

अंकिता लोखंडे ने टाइट ड्रेस में क्लीवेज दिखाकर फैंस के छुटाए पसीने, अंकिता की बोल्ड तस्वीर

रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी Shah Rukh Khan की अपकमिंग फिल्म ‘जवान’, कॉपी पेस्ट करने के लगे आरोप