Homeटेक & ऑटोदमदार फीचर्स के साथ हुई Nokia C32 की धमाकेदार एंट्री, कम कीमत...

दमदार फीचर्स के साथ हुई Nokia C32 की धमाकेदार एंट्री, कम कीमत में फुल पैसा वसूल है स्मार्टफोन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Nokia C32: हाल ही में नोकिया द्वारा भारत में अपने हैंडसेट्स बाज़ार का विस्तार किया गया है। जिसके तहत कंपनी ने इस फोन को दो वेरिएंट्स में मार्केट में पेश किया है। खबरों के अनुसार कंपनी ने इस फोन को मिडिल क्लास को फोकस करते हुए भारत में पेश किया है।

इस लेख में हम आपको Nokia C32 के स्पेसिफिकेशंन्स के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं। इस लेख को पढ़कर आप इन दोनों वेरिएंट्स में से अपने लिए बेहतर फोन सिलेक्ट कर पाएंगे।

Nokia C32 Specifications

कंपनी ने भले ही इन वेरिएंट्स को कम रेंज में लॉन्च किया है हालांकि, स्पेसिफिकेशन्स के लिहाज से इनमें बढिया काम किया गया है। फोन 6.25 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ पेश किया जाता है। ये डिस्प्ले फुल एचडी प्लस पैनल के साथ जोड़ी गई है। साथ ही इसमें डुअल टोन फिनिश दिया गया है।

दोनों ही फोन सेम रैम 7 जीबी के साथ आते हैं लेकिन स्टोरेज में अलग हैं। एक में 64 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट, जबकि दूसरा वेरिएंट 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया जाता है। खबर है कि इनमें 3 जीबी की एक्सटेंडेट रैम भी मिल रही है।

Read Also: दुनिया के 5 सबसे कीमती स्मार्टफोन, बेशकीमती हीरे और गोल्ड से किए गए हैं तैयार, कीमत करोड़ों में

Nokia C32 Camera

फोन को फोटोग्राफी के लिहाज से तो नहीं देखा जा सकता हालांकि हल्की-फुल्की वीडियो और फोटो निकालने के लिए ये बेस्ट है। इसमें रियर साइड में डुअल कैमरा मॉड्यूल दिया जा रहा है। जो कि 50 मेगापिक्सल के एआई कैमरे के साथ आता है। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा रहा है।

इसके अलावा इस फोन में पानी औऱ डस्ट से सुरक्षित रखने के लिए आईपी 52 की रेटिंग प्रदान की गई है। वहीं सिक्योरिटी के लिहाज से भी इसमें फीचर दिया गया है। नोकिया का ये हैंडसेट लेटेस्ट एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर ही रन करता है।

Nokia C32 Price

इस फोन को कंपनी के द्वारा 64 वेरिएंट 8,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। दूसरा 128 जीबी वाला वेरिएंट 9,499 रुपये में मिल जाता है। ये फोन तीन कलर वेरिएंट्स में आता है। जिनमें चारकोल, ब्रीजी मिंट और पिंक कलर मिलता है।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular