Homeलाइफ स्टाइलदेश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी है बेहद सादगी पसंद

देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी है बेहद सादगी पसंद

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रिलायंस ग्रुप के चेयर पर्सन मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। इतना पैसा होने के बाद भी वह बेहद सादगी पसंद हैं। आइए जानते हैं कैसा जीवन जीते हैं मुकेश अंबानी-

शाकाहारी भोजन करते हैं पसंद

मुकेश अंबानी शुद्ध शाकाहारी हैं। उन्हें भारतीय खाना ही पसंद है। वह घर में दाल-चावल, रोटी-सब्जी खाना पसंद करते हैं।
मुकेश अंबानी खाने के बेहद शौकीन है। यहां तक कि उन्हें स्ट्रीट फूड भी बहुत पसंद है। वह ताज कोलाबा की चाट खासतौर पर पसंद करते हैं और अक्सर वहां चाट का लुत्फ उठाने चले जाते हैं। इसके अलावा मैसूर कैफे का खाना भी उन्हें बहुत अच्छा लगता है। वह हफ्ते में एक बार वहां जरूर जाते हैं।

मुकेश खाना खाने के साथ खिलाने के भी शौकीन हैं। उनके घर ‘एंटीलिया’ में आने वाले हर गेस्ट को वह खुद अपने हाथों से खाना परोसने हैं और गेस्ट की पसंद का ही खाना बनवाते भी हैं।

परिवार से करते हैं बहुत प्यार

Image Source- The Bridal Box

मुकेश अंबानी अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं। उनको घर पर लोग मुक्कु कह कर बुलाते हैं और उनके बहन-बहनोई उन्हें मुक्स नाम से बुलाते हैं। मुकेश अंबानी को अपनी पत्नी से बहुत प्यार है। उन्हें पत्नी का क्लासिकल डांस भी बहुत पसंद है। मुकेश अंबानी अपना जन्मदिन तो नहीं मनाते, लेकिन अपनी पत्नी और बच्चों का बर्थडे बहुत धूमधाम से मनाते हैं।

मुकेश ने अपने बच्चों को बहुत अच्छे संस्कार दिए हैं। कई सालों तक वह अपने बच्चों को पॉकेट मनी के रूप में सिर्फ ₹5 दिया करते थे उनका मानना था कि बच्चों को पैसा देने के बजाय जरूरत की चीजें लाकर देना ज्यादा बेहतर है।

ब्रांडेड कपड़े नहीं, लेकिन ब्रांडेड कारों का है शौक

Image Source- Financial Express

मुकेश अंबानी को ब्रांडेड कपड़ों का कोई शौक नहीं है। वह ज्यादातर सफेद शर्ट और डार्क रंग की पेंट पहनना ही पसंद करते हैं, लेकिन उन्हें ब्रांडेड कारों का बहुत शौक है। उनके पास कई महंगी कारें हैं। उनके कलेक्शन में दो रॉल्स रॉयल, एक मेबैच 62, लैम्बॉर्गिनी, क्यू-7, मर्सिडीज़ s-class और मर्सिडीज एस एल 500 जैसी महंगी और रॉयल कारें शामिल हैं।

आईआईटी में  लिया एडमिशन और फिर छोड़ दिया

मुकेश अंबानी के सारे दोस्त केमिकल टेक्नोलॉजी की पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन उन्होंने आईआईटी में एडमिशन लेने का निर्णय लिया, जो कि उनके दोस्तों के लिए बेहद चौंकाने वाली बात थी। उन्होंने आईआईटी की प्रवेश परीक्षा दी और उसे पास भी किया, लेकिन थोड़े ही दिनों बाद उन्होंने आईआईटी मुंबई छोड़ दिया और अपने दोस्तों के साथ यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी में एडमिशन ले लिया।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular