Homeटेक & ऑटोजेब में फिट हो जायेगा यह छोटा-सा फ्रीज, गर्म पानी को मिनटों...

जेब में फिट हो जायेगा यह छोटा-सा फ्रीज, गर्म पानी को मिनटों में कर देगा ठंडा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

गर्मी ने इस साल बहुत ही तेजी से एंट्री ली है। 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर देने वाली गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। पिछले कुछ दिनों से मौसम इतना गरम है कि ठंडा पानी रखने पर यह तुरंत गर्म हो जाता है। गर्मी के इस मौसम में हमेशा ठंडा पानी मिल पाना मुश्किल है लेकिन नामुमकिन नहीं।

आपकी सुविधा के लिए Amazon के पास मौजूद है एक ऐसा पोर्टेबल फ्रिज, जो आपको हर वक्त ठंडा पानी उपलब्ध करा सकता है। हम बात कर रहे हैं एक ऐसे फ्रिज की, जिसे आप अपने जेब में भी रख सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

छोटा और लाइटवेट बनाता है इसे खास | Mini Portable Fridge

अमेजॉन पर मौजूद यह फ्रिज इतना छोटा है कि आप इसे कहीं भी आसानी से ले जा सकते हैं। इस छोटे से फ्रिज को एक बार खरीद लेने पर आपको ठंडे पानी के बोतल खरीदने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही घर पर फ्रिज खरीदने या फ्रिज में पानी को ठंडा करने के भी झंझट से आप मुक्ति पा सकते हैं।

Read Also: सिर्फ 1,125 रुपए में खरीदें Mini Air Cooler, पानी डालते ही फेंकने लगता है बर्फीली हवा

आप चाहे अपने घर पर रह रहे हों या वर्क प्लेस पर, अमेजन से इस पोर्टेबल फ्रिज की खरीदारी कर सकते हैं। इसकी कीमत ऑनलाइन सिर्फ 2, 844 रुपये है। इस पोर्टेबल फ्रिज को खरीदकर आप अपनी इलेक्ट्रिसिटी भी बचा सकते हैं। इससे अधिक मात्रा में बिजली खर्च नहीं होती है।

लैपटॉप से कर सकते हैं कनेक्ट

इस पोर्टेबल फ्रिज की खास बात यह है कि आप इसे लैपटॉप से भी कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा यह फ्रिज बेहद छोटा और वजन में भी हल्का है, जिसे कैरी करना बेहद आसान है। इस पोर्टेबल फ्रिज से आप बैठे-बैठे ठंडा पानी पी सकते हैं। इसमें कंपनी ने LED लाइट की सुविधा भी उपलब्ध करवाई है, जिसे आप टॉर्च की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। ‌

आप इस फ्रिज के टेंपरेचर को 5 मिनट में 8.5 डिग्री तक कम कर सकते हैं। इस पोर्टेबल फ्रिज में आप एक बार में 250ML पानी को ठंडा कर सकते हैं। घर और वर्कप्लेस ही नहीं बल्कि आप इसे अपने कार में भी रख सकते हैं।

इसे मैग्नेटिक लॉकिंग डोर की मदद से खोल या बंद कर सकते हैं। इसमें हैंडल की सुविधा भी दी गई है। यदि आप कहीं ट्रिप पर जाते हैं तो इसे अपने पास रख सकते हैं, जो आपको हमेशा ठंडा पानी उपलब्ध कराता रहेगा।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular