Homeटेक & ऑटोमैथ टीचर का कमाल! 12 साल की कड़ी मेहनत बाद Maruti Alto...

मैथ टीचर का कमाल! 12 साल की कड़ी मेहनत बाद Maruti Alto 800 को बना दिया Solar Car, जाने फीचर्स

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maruti Alto 800 Convert into Solar Car: देश और दुनिया में इलेक्ट्रिक सेगमेंट का खूब विस्तार हो रहा है। भारत की बात करें तो यहाँ पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। ऐसे में अधिकतर लोगों की चाहत इलेक्ट्रिक या सोलर वाहन चलाने की हो चुकी है। हाल ही में कश्मीर के रहने वाले एक युवा ने ऑल्टो 800 को सोलर कार में तब्दील कर दिया है।

वो पेशे से गणित के टीचर हैं। इनके द्वारा बनाई गई यह कार पूरी तरह से इनोवेटिव है और सौर ऊर्जा पर काम करती है। इसकी सतह में सोलर पैनल लगाए गए हैं तो चलिए आपको इस खबर के बारे में विस्तार से बता देते हैं।

Maruti Alto 800 को बना दिया Solar Car

प्रोफेशन से शिक्षक और पैशन से इनोवेटिव आइडियाज सोचने वाले बिलाल ने इस काम को किया है। बिलाल बताते हैं कि उन्होंने इस कार को बनाने के लिए 12 साल तक कड़ी मेहनत की है। बिलाल ने कहा ‘ मर्सिडीज, फेरारी, बीएमडब्ल्यू जैसी कारें आम लोगों के लिए नहीं बनी हैं। इनकी कीमतें आसमान छूती हैं।

मैंने एक ऐसी कार बनाई है जो आम आदमी के बजट रेंज में आ सकती है। इसमें सोलर पैनल का इस्तेमाल किया गया है जो एक शानदार अनुभव देती है। बिलाल बताते हैं मैंने इस कार को बनाने के लिए कुछ प्रोफेशनल्स से भी जानकारी ली है तब जाकर कहीं यह कार गरीबों के लिए बन पाई है।

ऐसे दिमाग में आया Solar Car बनाने का आईडिया

बिलाल से जब पूछा गया कि उनके दिमाग में यह आईडिया कैसे आया तो उन्होंने कहा कि वह विभिन्न तरह के वीडियोस इससे पहले देखते रहते थे और वीडियोस को देखकर ही इस कार में वह बदलाव करते गए। इसमें बहुत सारा खर्च आया है उन्होंने सरकार से मदद लेने की भी कोशिश की थी हालांकि, आर्थिक तौर पर उनको मदद नहीं दी गई।

वह आर्थिक रूप से कमजोर हैं। 2019 में बिलाल एक सोलर पैनल बनाने वाली कंपनी से बातचीत करने के लिए चेन्नई भी गए थे हालांकि, वहाँ से इन्हें आर्थिक तौर पर तो कुछ मदद नहीं मिली लेकिन एक्सपर्ट के द्वारा इन्हें कुछ जरूरी बातें यहाँ से पता चली।

लोगों को भा रही यह Alto 800 Solar Car

बिलाल के द्वारा नए अंदाज में बनाई गई ऑल्टो 800 लोगों को बेहद पसंद आ रही हैं। इस गाड़ी की सीटिंग कैपेसिटी इनके द्वारा बढ़ा दी गई है। इन्होंने इस कार को स्पोर्ट कार बनाने की पूरी कोशिश की है। इस कार में सेफ्टी के लिहाज से बढ़िया ब्रेकिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। बिलाल के मुताबिक, यह कार सिंगल चार्जिंग में ठीक ठाक रेंज दे देती है। इसमें एक साथ 4 लोग बैठकर आसानी से सफर कर सकते हैं।

Read Also: Tata Nexon EV का अपग्रेड वेरिएंट लॉन्च, इतनी होगी कीमत और माइलेज

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular