Mahindra OJA Tractors: वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में अपने ग्लोबल FutureScape इवेंट के दौरान अपनी नई ट्रैक्टर सीरीज ‘महिंद्रा ओजेए’ (Mahindra OJA) की पेशकश की। ओजेए शब्द संस्कृत भाषा के ‘ओजस’ शब्द से लिया गया है, जो “ऊर्जा के पावरहाउस” का प्रतीक है।
तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध
महिंद्रा ओजेए (Mahindra OJA) छोटे ट्रैक्टरों की एक सीरीज है। इसे छोटे किसानों के लिए डिवेलप किया गया है। 15 अगस्त 2023 के दिन केप टाउन में कार्यक्रम के दौरान कंपनी ने महिंद्रा ओजेए को तीन अलग अलग वेरिएंट्स में पेश किया:-
- सब कॉम्पैक्ट,
- कॉम्पैक्ट और
- स्मॉल यूटिलिटी
Mahindra OJA के फीचर्स
- महिंद्रा का यह नया ट्रैक्टर अपने आकार तुलना में कहीं अधिक प्रभावशाली ढंग से काम करता है।
- 4WD तकनीक के कारण इसे विभिन्न इलाकों में आसानी से चलाया जा सकता है।
- इसका इंजन एडवांस वर्जन का है जिससे कठिन कार्यों के बावजूद भी कम ईंधन की खपत करता है।
- इसमें एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील की सुविधा दी गई है।
- ये ट्रैक्टर ज़्यादा आवाज़ भी नहीं करते और इसका कंपन लेवल भी बहुत कम है।
- सुविधाओं के साथ साथ सुरक्षा के मामले में भी बेहतर है।
- इसमें किसानों के लिए अतिरिक्त उपकरण जोड़ने की भी सुविधा दी गई है।
भारत के अलावा ये देश महिंद्रा की टारगेट लिस्ट में है शामिल
कंपनी OJA ट्रैक्टरों का निर्माण तेलंगाना, जहीराबाद में स्थित अपनी फैक्ट्री में कर रही है। इसे तैयार करने में भारत और जापान समेत कई देशों के इंजीनियरों का सहयोग मिला है। कंपनी भारत के बाद इसे उत्तरी अमेरिका, यूरोप, दक्षिण अफ्रीका जैसे विश्वव्यापी बाजार में उतारने की योजना बना रही है। साथ ही, 2024 में यह ट्रैक्टर एशियाई बाजारों में भी उपलब्ध होगा।