Mahindra Thar.e : महिंद्रा एंड महिंद्रा ने केप टाउन में अपने ग्लोबल FutureScape इवेंट के दौरान अपने 5 डोर वर्जन (Mahindra Thar.e 5 Door Version) के कॉन्सेप्ट मॉडल की पेशकश की।
Mahindra Thar.e
महिंद्रा की Thar.e (थार इलेक्ट्रिक) एडवांस व्हीकल होगी जिसे बोर्न इलेक्ट्रिक रेंज के हिस्से के रूप में डेवलप किया जाएगा। इस नई थार को INGLO P1 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। INGLO में IN इंडिया और GLO ग्लोबल को रिप्रेजेंट कर रहा है।
लुक :- Thar.e को एक नये फिचरिस्टिक डिज़ाइन और कंपनी के नए लोगो के साथ पेश किया गया है। इसमें LED हेडलैंप, ग्लॉसी अपराइट नोज़, रग्ड लुक वाले स्टील बंपर, नए अलॉय व्हील और पीछे के साइड स्पेयर व्हील और LED टेललैंप शामिल हैं।
इंटीरियर :- महिंद्रा ने Thar.e में डैशबोर्ड को सरल डिज़ाइन देने की कोशिश की है। इसमें एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और एक नया स्टीयरिंग व्हील शामिल है।
Thar.e का व्हीलबेस 2,775 मिमी से 2,975 मिमी के बीच होगा ताकि अतिरिक्त दरवाजों और बैटरी पैक को स्थान देने में सहायता मिल सके।
इलेक्ट्रिक थार में 75 साउंड दिए गए हैं, जिसका अनुभव पैसेंजर कार के दरवाजे को खोलने से लेकर अलग अलग ड्राइविंग मोड्स में करेगा।
Thar.e में कंपनी वॉल्क्सवैगन से ली गई अधिक शक्तिशाली इलेक्ट्रिक मोटर का उपयोग कर सकती है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इंग्लो प्लेटफ़ॉर्म सभी व्हीलड्राइव के लिए 250 kW तक की शक्ति उत्पन्न कर सकता है। हालांकि, इलेक्ट्रिक थार की ड्राइविंग रेंज और शक्ति के बारे में कंपनी की ओर से अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है।
A ground breaking vision. Pushing boundaries. Going beyond limits. The Thar.e is powered for the future.#Futurescape #GoGlobal pic.twitter.com/3fcWcjHPwn
— Mahindra Automotive (@Mahindra_Auto) August 16, 2023
Mahindra Thar.e की लॉन्चिंग
कंपनी की ओर से थार के इस इलेक्ट्रिक वर्जन के लिए लॉन्चिंग की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन अनुमानतः 2024 के अंत तक या 2025 के शुरुआत में लॉन्च कर सकती है।
Read Also: Maruti Swift या फिर Tata Nexon कौन सी कार आपके बजट और फीचर्स में फीट बैठती है, देखें यहां