Homeबिज़नेसइस फसल की खेती से कमा सकते हैं लाखों का मुनाफा, महेंद्र...

इस फसल की खेती से कमा सकते हैं लाखों का मुनाफा, महेंद्र सिंह धोनी भी करते हैं इस फसल की खेती

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Strawberry Farming: किसानों को स्ट्रॉबेरी की खेती में मदद करने के लिए सरकार कूप निर्माण योजना और माइक्रो ड्रिप इरिगेशन योजना का लाभ किसानों को दे रही है। किसानों को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार न सिर्फ स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए प्रेरित कर रही है बल्कि उन्हें कम दाम में पौधे भी उपलब्ध करा रही है।

आज हम बात करने वाले हैं स्ट्रॉबेरी की खेती से सम्बंधित कई महत्त्वपूर्ण जानकारी के बारे में, जिससे आप महीने के लाखों रुपए आसानी से कमा सकते हैं।

स्ट्रॉबेरी से कर सकते हैं लाखों की कमाई

उदाहरण के तौर पर अगर झारखंड को देखें तो झारखंड में नई तकनीक का इस्तेमाल करने से वहाँ के किसानों की आय में पहले से कई ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। इस क्षेत्र में झारखंड एक उदाहरण के तौर पर उभरा है। एक एकड़ स्ट्रॉबेरी की खेती से किसानों को करीब 2.5 लाख का मुनाफा हो रहा है।

Read Also: महेंद्र सिंह धोनी की तरह कड़कनाथ मुर्गे से आप भी कीजिए कड़क कमाई, सरकार भी करेगी मदद

अगर आपके पास 5 एकड़ की खेत मौजूद है तो आप करीब 12-13 लाख रुपये की कमाई कर सकते हैं। झारखंड की जलवायु ऐसी है कि यहाँ स्ट्रॉबेरी की खेती अच्छे तरीके से हो रही है। ठंडे प्रदेशों में जिस प्रकार स्ट्रॉबेरी मीठे होते हैं, ठीक उसी तरह से यहाँ के भी स्ट्रॉबेरी काफी मीठे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने स्ट्रॉबेरी सहित बनाया वीडियो

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी जो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं, वह भी अपने फॉर्म में स्ट्रॉबेरी की खेती करते हैं। अपने फॉर्म में उगाई हुई स्ट्रॉबेरी खाते हुए कुछ समय पहले ही उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया था, जिसमें वह अपनी स्ट्रॉबेरी को बहुत ही स्वादिष्ट बता रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ये मुझसे बची तो ही बाज़ार तक जाएगी। आप भी महेंद्र सिंह धोनी की तरह स्ट्रॉबेरी की खेती कर दमदार मुनाफा कमा सकते हैं।

स्ट्रॉबेरी की खेती में इन बातों का रखें ध्यान

अब थोड़ी बात करते हैं स्ट्रॉबेरी खेती से सम्बंधित जानकारी के बारे में। स्ट्रॉबेरी की खेती सितंबर महीने में शुरू होती है और इसके लिए 20 से 30 डिग्री तक का तापमान अच्छे पैदावार के लिए उपयुक्त होता है। आप भी चाहें तो स्ट्रॉबेरी की खेती कर सकते हैं। स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होता है।

अगर आप स्ट्रॉबेरी की खेती से खूब मुनाफा कमाना चाहते हैं तो इसकी खेती से पहले अपने खेत में गोबर का खाद अच्छे से डालना ना भूलें। खाद का इस्तेमाल करने से स्ट्रॉबेरी की बढ़ोत्तरी बहुत तेजी से होती है। बलुई दोमट मिट्टी वाला खेत अच्छी पैदावार के लिए उपयुक्त है, जिसकी मिट्टी का पीएच 5 से 6.5 तक होना चाहिए।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular