Homeबिज़नेसकैप्टन कूल के साथ बेहतरीन बिजनेस मैन हैं महेंद्र सिंह धोनी, जानें...

कैप्टन कूल के साथ बेहतरीन बिजनेस मैन हैं महेंद्र सिंह धोनी, जानें कितनी कंपनियों में लगाया है पैसा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को उनकी शानदार विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है, जिन्होंने देश को वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जिताई थी। ऐसे में भले ही महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन उनकी कमाई (MS Dhoni Earnings Source) अभी भी जारी है।

महेंद्र सिंह धोनी ने देश की अलग-अलग कंपनियों में पैसा निवेश (MS Dhoni Business Investment) किया है, जिससे उन्हें घर बैठे हर महीने अच्छी कमाई हो जाती है। इन कंपनियों में ज्यादातर स्टार्टअप बिजनेस है, जिसमें पैसा लगाने से कंपनी में हिस्सेदारी मिल जाती है। Brands Owned by Mahendra Singh Dhoni

7InkBrews में लगाए थे पैसे

महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2021 में 7InkBrews नामक कंपनी में पैसे इंवेस्ट किए थे, जिसकी बदौलत उन्हें मुनाफे के साथ ब्रांड अंबेसडर बनने का मौका भी मिल गया था। इस कंपनी को साल 2020 में मुंबई के मोहित भागचंदानी ने आदिल मिस्त्री और कुनाल पटेल के साथ शुरू किया था। Read Also: पढ़ाई के पिच पर अच्छे नहीं थे धोनी, जानिए कितना पढ़े-लिखे हैं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी

स्पोर्ट्स स्टार्टअप कंपनियों में किया था निवेश

महेंद्र सिंह धोनी एक अच्छे खिलाड़ी हैं, लिहाजा उनका स्पोर्ट्स स्टार्टअप कंपनियों को प्रोत्साहित करना तो बनता ही है। एमएस धोनी ने RunAdam Sports में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी ली है, जबकि उन्होंने SportsFit World नामक जिम चैन में भी पैसे निवेश किए हैं।

Khatabook में लगाए पैसे

महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2021 में Khatabook नामक कंपनी में पैसे निवेश किए थे, जबकि वह इस कंपनी के ब्रांड अंबेसडर भी हैं।

Cars24 में निवेश किए पैसे

एमएस धोनी ने साल 2019 में Cars24 कंपनी में भी पैसे लगाए थे, जिसकी शुरुआत साल 2015 में गुरुग्राम से हुई थी।

Shaka Harry में किया था निवेश

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी प्लांट बेस्ट मीट को सपोर्ट करते हैं, जिसके लिए उन्होंने शाका हैरी नामक फूड कंपनी में पैसे निवेश किए हैं।

Read Also: एमएस धोनी ने खरीदी Kia की नई इलेक्ट्रिक कार, 18 मिनट में फुल चार्ज होकर 700 KM चलती है

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular