HomeIndiaये कैसा प्यार, दो जुड़वा बहनों का एक दूल्हा, खुशी–खुशी रचाई शादी,...

ये कैसा प्यार, दो जुड़वा बहनों का एक दूल्हा, खुशी–खुशी रचाई शादी, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कहते हैं कि प्यार अंधा होता है, कब किससे और कैसे हो जाए पता नहीं। प्यार रूप–रंग, जमीन–जायदाद, उम्र कुछ नहीं देखता और ऐसे बहुत से किस्से आपको देखने और सुनने को मिलते रहते हैं। आमतौर पर प्रेमी हो या प्रेमिका कोई भी अपने पार्टनर के प्यार को दूसरे के साथ शेयर नहीं कर सकता है।

यहाँ तक कि अगर किसी को अपने पार्टनर पर शक भी हो जाए तो भी वह रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता है। खासतौर पर हिंदू समाज में तो एक से ज्यादा पति या पत्नी रखने का प्रावधान ही नहीं है और न ही कानून इसे मान्यता देता है। परंतु इसके बावजूद हाल ही में महाराष्ट्र में एक ऐसी घटना हुई, जिसकी चर्चा सारे देश में हो रही है।

दो दुल्हनों ने एक ही दूल्हे से रचाई शादी

महाराष्ट्र के सोलापुर में एक अनोखी शादी हुई, जिसमें दो जुड़वा बहनें एक ही लड़के की दुल्हन बनीं। एक दूल्हे का विवाह दो दुल्हनों के साथ होते देख हर कोई हैरान हो गया। मीडिया ने इस न्यूज को खूब कवर किया और जिसने भी यह बात सुनी आश्चर्य में पड़ गया। Read Also: विदेशी लड़की को हुआ देसी छोरे से प्यार, बेल्जियम से भारत आकर हिन्दू रीती-रिवाज से की शादी

आईटी इंजीनियर हैं दोनों बहनें

इन जुड़वां बहनों के नाम रिंकी और पिंकी हैं। 36 साल की ये बहनें पेशे से आईटी इंजीनियर हैं। कुछ वक्त पहले ही इनके पिताजी चल बसे थे, तब से वे अपनी माँ के साथ रहती हैं। खास बात तो यह भी है कि यह विवाह उन्होने अपने परिवारवालों से स्वीकृति लेकर किया है। बीते शुक्रवार के दिन महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के मलशीरस तालुका में इन्होंने शादी की रस्में पूर्ण की।

कैसे हुआ तीनों के बीच प्यार…?

इन जुड़वा बहनों को जिससे प्यार हुआ, उस युवक का नाम है अतुल मलशीरस, मुंबई में ट्रैवल एजेंसी का बिज़नेस करने वाला अतुल मलशीरस तालुका में रहता है। दरअसल, कुछ समय पूर्व जब पिंकी और रिंकी के पिता चल बसे तो वे मलशीरस तालुका में अपनी माँ के पास आ गईं थीं।

एक दिन जब उनकी माँ की तबीयत खराब हुई तो उन्होंने उन्हें हॉस्पिटल अस्पताल ले जाने के लिए उन्होंने अतुल की कार का उपयोग किया था। इसके बाद अतुल और उन दोनों बहनों के बीच नजदीकियाँ बढ़ी और प्यार हो गया। इसके बाद पिंकी और रिंकी ने अतुल को जीवनसाथी बनाने का निश्चय किया। वे तीनों ही इस विवाह से अत्यंत प्रसन्न हैं। Read Also: 9 घंटे देरी से पहुंची ट्रेन तो लोगों ने गुस्सा होने के बजाय डांस कर किया ट्रेन का स्वागत, वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। वीडियो वायरल होने पर लोगों ने अलग–अलग प्रतिक्रियाएँ दी। कुछ ने तो यह भी प्रश्न किया कि क्या यह शादी कानूनी तौर पर अमान्य नहीं है? ये दोनों जुड़वा बहनें मुंबई में जॉब करती हैं।

दोनों को ही अतुल नामक एक लड़का पसंद आ गया और इन्होंने इस लड़के से विवाह करने का निश्चय किया। ये दोनों ही बहनें बचपन से साथ–साथ रहती हैं। दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी है इसलिए वे अलग–अलग घर में शादी करके दूर नहीं होना चाहती थीं।

दूल्हे के खिलाफ हुआ केस दर्ज

शुक्रवार के दिन हुई इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुआ, पुलिस तक बात पहुँची और स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस विवाह की शिकायत दर्ज होने पर अकलुज थाने में दूल्हे के खिलाफ भादंसं की धारा 494 (पति या पत्नी के जिंदा होते हुए भी पुनः शादी करना) के तहत केस दर्ज किया गया।

Read Also: शादी में बिन बुलाए दावत खाने पहुँचा MBA का छात्र, पकड़े जाने पर धोने पड़े बर्तन, वीडियो हुआ वायरल

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular