Homeमनोरंजनरामानंद सागर की 'रामायण' का एक एपिसोड इतने रूपये में बनता था,...

रामानंद सागर की ‘रामायण’ का एक एपिसोड इतने रूपये में बनता था, जानिए कितनी हुई थी टोटल कमाई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ramayan : दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले मशहूर धारावाहिक रामायण (Ramayan) भारतीय टेलीविजन इतिहास का अब तक का सबसे मशहूर धारावाहिक है। बता दें कि दूरदर्शन पर रामायण का प्रसारण 25 जनवरी सन 1987 से 31 जुलाई 1988 तक हुआ था। रामानंद सागर द्वारा निर्मित रामायण आज भी लोगों के पसंदीदा धारावाहिक में शामिल है।

पिछले कुछ सालों में कई चैनलों ने रामानंद सागर (Ramanand Sagar) के रामायण को दोबारा से प्रसारित किया और इतने वर्षों बाद भी यह धारावाहिक टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहा। रामानंद सागर की रामायण में अभिनेता अरुण गोविल एवं दीपिका चिखलिया राम एवं सीता के रूप में नजर आए थे और दर्शकों को राम सिया की यह जोड़ी बेहद पसंद आई थी।

इसके साथ ही साथ रामानंद सागर (Ramanand Sagar) के कहानी दर्शाने का अंदाज भी लोगों के जेहन में बस गया था यही कारण है कि इस धारावाहिक ने काफी प्रसिद्धि हासिल की थी।

Read Also: इस नेत्रहीन ने कलाकार ने दुनिया को दिखाया भक्ति का मार्ग, रामायण के लिए बनाया था आइकॉनिक म्यूजिक

बता दें की रामानंद सागर ने इस धारावाहिक को बहुत ही शिद्दत एवं परिश्रम के साथ बनाया था। जब इस धारावाहिक का प्रसारण शुरू हुआ था तो दर्शकों ने इसे अपना भरपूर स्नेह दिया था। रामानंद सागर रामायण के हर एपिसोड को अच्छे से अच्छा बनाने का प्रयास करते थे और इसके लिए वह जी जान लगा दिया करते थे।

रामायण की पूरी शूटिंग गुजरात के एक गाँव में संपूर्ण हुई थी। मुंबई से कलाकार बार-बार गुजरात आते जाते थे जिसमें काफी खर्च आता था लेकिन रामानंद सागर ने धारावाहिक की गुणवत्ता के साथ कोई भी समझौता नहीं किया।

इस दौरान एक अच्छी बात यह भी रहे की रामानंद सागर 1 एपिसोड को बनाने में जितने भी पैसे खर्च करते थे उन्हें उस एपिसोड के प्रसारण से उसका दुगना लाभ प्राप्त हो जाता था। आज हम आपको रामानंद सागर के रामायण द्वारा होने वाली कमाई और 1 एपिसोड पर खर्च होने वाले पैसो के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

दोस्तों आपको बता दें कि खबरों के अनुसार रामानंद सागर द्वारा निर्मित रामायण के एक एपिसोड की शूटिंग प्रक्रिया में लगभग ₹9 लाख का खर्च होते थे और एपिसोड के प्रसारण के बाद ₹40 लाख रुपए की कमाई हुआ करती थी।

इसी तरह रामायण धारावाहिक में 78 एपिसोड की शूटिंग हुई थी और इस पूरे धारावाहिक के निर्माण में ₹7 करोड़ खर्च हुए थे लेकिन जब इस शो का प्रसारण हुआ तो मेकर्स को 31 करोड़ ₹400000 की कमाई प्राप्त हुई थी। इस धारावाहिक में रामानंद सागर के साथ ही साथ इस शो में अभिनय करने वाले हर कलाकार की प्रतिभा को अमर कर दिया।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular