Homeलाइफ़ये हैं दुनिया के 15 सबसे छोटे देश, इनके सामने तो भारत...

ये हैं दुनिया के 15 सबसे छोटे देश, इनके सामने तो भारत के कई गाँव और कस्बे भी बड़े होंगे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

15 Smallest Countries in the World – इस दुनिया में लगभग 195 देश हैं, जिनका खानपान, रहन सहन, परंपरा और संस्कृति एक दूसरे से बिल्कुल अलग है। हालांकि इन सब के अलावा देशों को विभिन्न बनाने वाली है, उनका औसत आकार।

पृथ्वी पर मौजूद कुछ देशों का आकार बहुत ही बड़ा हैं, जबकि वहीं कुछ देश आकार के मामले में भारतीय गांवों से भी छोटे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं दुनिया के सबसे छोटे देश(Smallest Countries in the World) यानी टाइनी देशों के बारे में, जो अपने अद्भुत क्षेत्रफल के लिए मशहूर हैं।

Palau

Palau
Source: bluemarlinpalau

दुनिया के सबसे छोटे देशों की लिस्ट में Palau का नाम सबसे पहले आता है, जिसका क्षेत्रफल 459 वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है। यह देश प्रशांत महासागर के पश्चिमी हिस्से में स्थित है, जो 500 छोटे-छोटे द्वीपों से मिलकर बना है।

वर्तमान में Palau देश की कुल आबादी लगभग 18, 092 है, जिसे Filipino देश से विस्थापित लोगों ने तीन हजार साल पहले बसाया था। इस देश में आपको छोटे-छोटे द्वीपों के अलावा शार्क की विभिन्न प्रजातियाँ देखने को मिलेगी, जबकि यहाँ लाखों की संख्या में जेलीफिश भी पाई जाती है।

Palau घूमने फिरने के लिहाज से बहुत ही खूबसूरत देश है, जहाँ दूर-दूर तक हरी भरी घास और हरियाली से भरे खूबसूरत आईलैंड दिखाई देते हैं। इस देश की सीमाओं पर Palm Tree बहुत ज्यादा मात्रा में उगाए जाते हैं, जहाँ करेंसी के रूप में डॉलर का इस्तेमाल किया जाता है।

Niue

Niue
Source: lonelyplanet

यह एक छोटा-सा द्वीपीय देश है, जो न्यूजीलैंड के पूर्वी हिस्से में स्थित है। Niue का क्षेत्रफल 216.5 वर्ग किलोमीटर है, जो घूमने के लिहाज से बहुत ही खूबसूरत और शांति भरी जगह है। साल 2018 की जनगणना के हिसाब से इस देश की कुल 1, 620 है, इतनी कम जनसंख्या होने की वजह से यहाँ महज दो मुक्केबाज हैं जिन्हें मैच में जबरदस्ती एक दूसरे से लड़ना पड़ता है।

Niue में खूबसूरत समुद्री किनारों से लेकर हरे भरे जंगल मौजूद है, लेकिन इसके बावजूद भी यहाँ पर्यटन अच्छी तरह से फल फूल नहीं रहा है। यही वजह है कि इस Niue को आर्थिक रूप मजबूत रहने के लिए अपने पड़ोसी देश की मदद लेने पड़ती है, जिसकी वजह से यहाँ न्यूजीलैंड का दबदबा रहता है।

Saint Kitts and Nevis

Saint-Kitts-and-Nevis
Source: telegraph

वेस्टइंडीज़ में स्थित Saint Kitts and Nevis एक छोटा-सा संप्रभु देश है, जो दो द्वीपों को मिलाकर बनाया गया है। इस देश के पास अर्थव्यवस्था को चलाने के लिए कोई खास व्यापार नहीं है, लिहाजा यह देश लोगों को अपनी नागरिकता बेच कर पैसे कमाता है।

अगर किसी व्यक्ति को Saint Kitts and Nevis की नागरिकता चाहिए होती है, तो उसे यहाँ की स्थानीय चीनी मिल में 2, 50, 000 डॉलर का निवेश करना पड़ता है। इस देश में नागरिकता खरीदने का दूसरा विकल्प यह है कि लोगों को इस देश में कम से कम 4, 00, 000 डॉलर की संपत्ति खरीदनी पड़ती है।

इस देश का क्षेत्रफल 261 वर्ग किलोमीटर है, जहाँ 54, 821 लोगों की आबादी निवास करती है। इस देश को Federation of Saint Christopher and Nevis के नाम से भी जाना जाता है, जहाँ प्रकृति और समुद्र के खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं।

Tuvalu

Tuvalu
Source: missedmedia

प्रशांत महासागर में स्थित Tuvalu देश महज 26 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है, जो 9 छोटे-छोटे आईलैंड से मिलकर बना है। Tuvalu की कुल आबादी 11, 097 है, जिसमें से 50 प्रतिशत आबादी इस देश की राजधानी Funafuti में रहती है।

यह देश पर्यटन के लिहाज से बहुत ही खूबसूरत है, जहाँ आप वॉटर डाइविंग का लुफ्ट उठा सकते हैं। इसके अलावा Tuvalu में समुद्री कछुओं और मछलियों समेत-सी बर्ड्स की विभिन्न प्रजातियाँ निवास करती हैं, हालांकि इस देश की आय का मुख्य स्रोत TV Domain Name है।

Nauru

Nauru
Source: telegrap

मध्य प्रशांत महासागर की गोद में बसा हुआ Nauru दुनिया का तीसरा सबसे छोटा देश है, जिसके पास कोई आधिकारिक राजधानी नहीं है। यह देश 21 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में बसा हुआ है, जहाँ की कुल आबादी 13, 049 है।

Nauru में यातायात के लिए सार्वजनिक परिवहन यानी बस, ट्रेन या टैक्सी आदि की सुविधा नहीं है, जिसकी वजह से यहाँ के नागरिकों को अपनी निजी गाड़ियों से सफर करना पड़ता है। दरअसल इस देश में मौजूद सड़क की लंबाई 25 किलोमीटर ही है, ऐसे में सरकार सार्वजनिक परिवहन पर पैसा खर्च क्यों करें।

यह देश आकार में इतना छोटा है कि भारत के कई गाँव और कस्बे इसके मुकाबले काफी बड़े होंगे। Nauru देश को आप महज 1 दिन में पूरा घूम सकते हैं, जहाँ आने जाने में ही देश की सीमा खत्म हो जाती है।

The Principality of Seborga

The-Principality-of-Seborga
Source: interestingworldhistory

अब हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बाद महज तीन लोगों की सेना मौजूद है। जी हाँ… आपने बिल्कुल सही पढ़ा, इस अनोखे देश का नाम The Principality of Seborga है।

Imperia देश के पूर्वी-पश्चिमी हिस्से में स्थित The Principality of Seborga महज 14 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में बसा हुआ है, जहाँ के राजा Prince Marcello I हैं। इस देश की कुल आबादी 320 है, जहाँ महज तीन लोगों की सेना है।

इस सेना में एक रक्षामंत्री और 2 सीमा रक्षक शामिल हैं, जिनके ऊपर देश की रक्षा करने और दुश्मन पर नजर रखने की जिम्मेदारी है। भले ही यह देश आकार में भारतीय मोहल्ले से भी छोटा हो, लेकिन यह पर्यटन के लिहाज से बेहद खूबसूरत है।

Malta

Malta
Source: newstatesman

यूरोप के दक्षिण में स्थित Malta एक बहुत ही खूबसूरत देश है, जो आकार में काफी छोटा है। यह देश 316 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है, जहाँ 4, 50, 000 लोगों की आबादी निवास करती है। MALTA में आपको प्राचीन शैली में बने घरों से लेकर समुद्र के खूबसूरत नजारे देखने को मिल जाएंगे।

Malta को एक अत्यधिक जनसंख्या घनत्व वाला देश माना जाता है, जहाँ सड़कों से लेकर पार्क तक हर जगह लोगों की भीड़ दिखाई देती है। हालांकि आकार में छोटा होने के बावजूद भी इस देश के पास अपनी मुद्रा, वेबसाइट, कार नंबर और आधिकारिक सरकार है, जहाँ पर्यटकों को यूरोप के वीजा पर घूमने की इजाजत दी जाती है।

The Republic of Molossia

The-Republic-of-Molossia
Source: cntraveller

अमेरिका के अंदर स्थित The Republic of Molossia एक छोटा-सा देश है, जिसका क्षेत्रफल 5, 300 वर्ग मीटर है। कहा जाता है कि इस देश की स्थापना साल 1962 में KEVIN BAUGH ने की थी, जिसके पास अपना ध्वज, राष्ट्रगान और अंतरिक्ष प्रोग्राम प्रणाली भी है।

The Republic of Molossia देश की कुल आबादी 34 है, यहाँ रहने वाले लोग एक अलग-सी यूनिफॉर्म पहन कर रखते हैं। इस देश की मिट्टी का रंग काफी लाल है, जबकि यहाँ लकड़ी की मदद से छोटे-छोटे घर बनाए गए हैं।

Vatican City

Vatican-City
Source: amazing places

रोम में Vatican City स्थित को दुनिया का सबसे छोटा देश माना जाता है, जो मजह 110 एकड़ के क्षेत्रफल में बसा हुआ है। इस देश में महज 1 हजार लोगों की आबादी निवास करती है, जो पर्यटन और प्राकृतिक उत्पादन के जरिए अपने गुजारा करते हैं।

इस देश के लोग दुनिया में सबसे ज्यादा वाइन का सेवन करते हैं, जहाँ सालाना एक व्यक्ति 74 लीटर वाइन पी जाता है। इतना ही नहीं Vatican City के पास दुनिया का सबसे छोटा रेल नेटवर्क भी है, जिसकी लंबाई सिर्फ 300 मीटर है।

Monaco

Monaco
Source: investoped

पश्चिमी यूरोप में स्थित Monaco एक बहुत ही खूबसूरत देश है, जो 2.02 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। फ्रांस की पास स्थित इस देश के राजा Prince Albert II है, जिसे दुनिया भर के अमीरों का पसंदीदा देश माना जाता है।

दरअसल Monaco की अर्थव्यवस्था उन अमीरों लोगों पर निर्भर करती है, जो टैक्स भरते हैं। ऐसे में यह देश अमीरों के घूमने और रहने के लिहाज से बहुत ही बेहतरीन समझा जाता है, जहाँ की वर्तमान आबादी 38, 499 के करीब है।

Monaco में हर साल Grand Pix नामक रेस का आयोजन किया जाता है, जो दुनिया भर में काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यह देश पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है, जबकि क्षेत्रफल के कम अनुपात के बावजूद भी Monaco के पास दुनिया की सबसे बड़ी पुलिस फोर्स मौजूद है।

San Marino

San-Marino
Source: Worldly Ris

इटली उत्तरी भाग में स्थित San Marino एक संप्रभु राष्ट्र है, जो 61.2 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इस देश को GDP के हिसाब से दुनिया का सबसे अमीर राष्ट्र भी माना जाता है, जिसके ऊपर किसी भी देश का कर्ज नहीं है।

San Marino के नागरिकों का सालाना आय काफी ज्यादा है, जबकि यहाँ के लोग अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए सीमित धनराशि खर्च करते हैं। इस देश की जनसंख्या 33, 203 है, जबकि यहाँ गाड़ियों की संख्या स्थानीय आबादी से दोगुना है।

San Marino घूमने फिरने के लिहाज से बहुत ही खूबसूरत देश है, जहाँ परंपरिक कला से लेकर पहाड़ों के मनमोहक नजारे और प्राचीन कला शैली देखने को मिलती है। हालांकि यह देश क्षेत्रफल के हिसाब से छोटा होने के बावजूद भी पर्यटकों के लिए महंगा साबित होता है।

Marshall Islands

Marshall-Islands
Source: Bucketlist

प्रशांत महासागर में स्थित Marshall Islands एक द्वीपीय देश है, जिसका क्षेत्रफल 181.4 वर्ग किलोमीटर है। इस देश का नाम अंग्रेजी खोजकर्ता के नाम पर रखा गया था, जिसने सन् 1788 में इस द्वीप को ढूँढा था। वर्तमान में Marshall Islands की कुल आबादी 53, 066 है, जो घूमने के लिहाजा से बहुत ही खूबसूरत देश है।

दूसरे विश्व युद्ध के दौरान Marshall Islands को समुद्री जहाजों की कब्रगाह के रूप में इस्तेमाल किया जाता था, जहाँ बेकार हो चुके जहाजों का ढेर लगा रहता था। हालांकि धीरे-धीरे इस आईलैंड पर लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी, जिसके बाद यह एक द्वीपीय देश में तब्दील हो गया।

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अमेरिका सेना ने Marshall Islands पर हाइड्रोजन बम का परिक्षण किया था, जिसकी वजह से इसका एक हिस्सा हमेशा के लिए विलुप्त हो गया है। अगर वह भू-भाग आज भी इस आईलैंड से जुड़ा होता, तो Marshall Islands का क्षेत्रफल और भी बड़ा हो सकता था।

Seychelles

Seychelles
Source: Seychelles Prestige

हिंद महासागर में मौजूद Seychelles एक द्वीपीय देश है, जो 115 छोटे और बड़े आकार के द्वीपों से मिलकर बना है। इस देश को प्राचीन समय में समुद्री लुटेरों का स्वर्ग कहा जाता था, जहाँ वह दुनिया भर के जहाजों से लूटा हुआ खजाना छिपाया करते थे।

यह देश 459 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है, जिसकी वर्तमान आबादी 94, 677 है। Seychelles के पास दुनिया की सबसे छोटी राजधानी है, जिसे Victoria शहर के नाम से जाना जाता है। यह देश समुद्री किनारों के लिए काफी मशहूर है, जहाँ लोग आज भी खजाने की तलाश में जाते हैं।

Andorra

Andorra
Source: Vrbo

यूरोप में स्थित Andorra एक बहुत ही खूबसूरत देश है, जो 467.6 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इस देश की आबादी 77, 281 है, जिसका इतिहास हजार सालों से भी ज्यादा पुराना है। हालांकि इनते सालों से एक स्वतंत्र राष्ट्र होने के बावजूद भी Andorra के पास अपना कोई राष्ट्रीय बैंक नहीं है।

क्षेत्रफल के हिसाब से Andorra को यूरोप का छठा और दुनिया का 16वां सबसे छोटा राष्ट्र माना जाता है, जिनसे आज तक किसी भी प्रकार की जंग या लड़ाई में हिस्सा नहीं लिया है। हालांकि प्रथम विश्व युद्ध के दौरान Andorra जर्मनी के खिलाफ था, लेकिन जर्मनी ने इस देश से युद्ध के लिए अपनी सेना नहीं भेजी थी।

Grenada

Grenada
Source: Caribbean National Weekly

दक्षि कैरिबियाई सागर में स्थित Grenada सात द्वीपों से मिलकर बना एक छोटा-सा देश है, जो 348 वर्ग किलोमीटर के दायरे में बसा हुआ है। इस देश को मसालों का द्वीप भी कहा जाता है, जहाँ विभिन्न प्रकार के जड़ी बूटी और पौधे उगाए जाते हैं।

Grenada की कुल आबादी 1, 07, 317 है, जो क्षेत्रफल के हिसाब से काफी ज्यादा है। यह देश आकार में इतना छोटा है कि यहाँ सिर्फ 3 जगहों पर ट्रैफिक लाइट मौजूद है। हालांकि आकार में छोटा राष्ट्र होने के बावजूद भी Grenada अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में काफी प्रभावशाली देश के रूप में उभर कर सामने आता है।

यह थे विश्व के कुछ बहुत ही छोटे देश (Smallest Countries in the World) , जो आकार के हिसाब से भारतीय गाँव या मोहल्लों से भी छोटे हैं। क्या आप इन देशों की सैर करना चाहेंगे, अपना जवाब कमेंट सेक्सन में जरूर शेयर करें।

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular