Homeज्ञानबुर्ज खलीफा को बनाने में लगे थे 6 साल, इसको बनने में...

बुर्ज खलीफा को बनाने में लगे थे 6 साल, इसको बनने में लगने वाले खर्च के बारे में सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Burj Khalifa World’s Highest Building: दुनिया के सबसे धनी देशों में से एक मे स्थित बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। इस इमारत के अस्तित्व में आने से पूर्व किसी के लिए इतनी ऊंची इमारत की कल्पना करना भी आसान नहीं था। 

बुर्ज खलीफा की ऊंचाई इतनी है कि इसे आप लगभग 95 किलोमीटर दूर से भी देख सकते हैं। इसको बनाने से पहले इसके लिए कई स्पेशल मशीनों और क्रेनों का भी निर्माण करना पड़ा, तो चलिए आपको पूरी जानकारी देते हैं दुनिया की सबसे ऊंची इमारत के बारे में।

बुर्ज खलीफा के बारे में: यह इमारत 830 मीटर ऊंची और इसमें 163 मंजिलें हैं। इस इमारत को बनाने में हजारों करोड़ रुपए का खर्च आने के साथ साथ लगभग 12 हजार कारीगरों और मजदूरों ने प्रतिदिन कार्य किया। इसे देखने दुनिया भर के पर्यटक भारी मात्रा में आते हैं। ये भी पढ़ें – यदि आपके पास भी है बाइक तो पास रखे ये जरूरी डाक्यूमेंट्स, नहीं तो भरना होगा मोटा चालान

उद्घाटन से पहले लोग इसे बुर्ज दुबई या खलीफा टावर के नाम से जानते थे। इस इमारत का बाहर का भाग लगभग 26000 कांच के पैनल से ढका हुआ है और इन खिड़कियों को साफ करने में लगभग 3 से 4 महीने का वक्त लगता है।

बुर्ज खलीफा का निर्माण

बुर्ज खलीफा को बनाने की शुरुआत 6 जनवरी 2004 से हुई जब दुबई के प्रॉपर्टी डेवलपर Emaar (Owner of Burj Khalifa) ने इस इमारत के डिजाइन की जिम्मेदारी एक अमेरिकन कंपनी Skidmore Owings & Merrill को दी, इस कंपनी के आर्किटेक्ट इंजीनियर Adrian Smith को बुर्ज खलीफा के डिजाइन को बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई और उन्होंने अपने इस कार्य को बड़े अच्छे ढंग से किया। ये भी पढ़ें – इन 7 देशों में बिना वीजा के घूम सकते हैं भारतीय नागरिक, कभी भी प्लान कर सकते हैं शानदार ट्रिप

इसके निर्माण का कार्य साउथ कोरिया की कंपनी Samsung C&T Corporation वह दिया। यह कंपनी इससे पहले Taipei 101 पर भी काम कर चुके थे, जो कि अपने आप में ही एक बड़ा प्रोजेक्ट था। बुर्ज खलीफा से पहले दुनिया के सबसे ऊंची इमारत Taipei 101 थी। इसका निर्माण अक्टूबर 2009 में पूर्ण हुआ और 4 जनवरी 2010 को इसे आम जनमानस के लिए खोल दिया गया।

बुर्ज खलीफा को बनाने में कितना खर्च लगा था?

इस गगनचुंबी इमारत को बनाने में लगभग 1.5 बिलियन डॉलर का खर्च आया था। लेकिन माना जाता है कि यह आंकड़ा इससे कहीं अधिक है। आपको बताते चलें इसमें 2957 पार्किंग स्पेस, 37 ऑफिस फ्लोर, 900 अपार्टमेंट, 304 होटलों के साथ-साथ 58 लिफ्ट और 163 फ्लोर है।

बुर्ज खलीफा में लगाई गई कंक्रीट का वजन

एक अनुमान के मुताबिक बिल्डिंग को बनाने में लगभग 100000 आदमियों के वजन के बराबर कंप्लीट का उपयोग हुआ था। इसके अलावा इसमें भारी मात्रा में एलुमिनियम का प्रयोग भी किया गया है, जिसका वजन 5 A380 हवाई जहाजों के वजन के बराबर है। ये भी पढ़ें – गर्मी के मौसम में ठंडा और सर्दी के मौसम में गर्म क्यों होता है जमीन से निकलने वाला पानी, जानिये इसके पीछे का साइंस

बुर्ज खलीफा के नाम दर्ज़ हैं कई वर्ल्ड रिकॉर्ड

बुर्ज खलीफा के नाम पर 7 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिनमें दुनिया की सबसे ऊंची इमारत, सबसे ज्यादा मंजिलों वाली इमारत और सबसे ऊंची लिफ्ट जैसे रिकॉर्ड शामिल है।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular