Homeज्ञानजानिए कितने पढ़े-लिखे हैं भारत के प्रधानमंत्री, लिस्ट में शामिल है नेहरू...

जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं भारत के प्रधानमंत्री, लिस्ट में शामिल है नेहरू से लेकर नरेंद्र मोदी तक सभी का नाम

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Indian PM Educational Qualification: दोस्तों यह तो सभी जानते हैं कि हमारे देश को सन 1947 में प्राप्त हुई थी आजादी मिलने के पश्चात से वर्तमान समय तक भारत में 14 प्रधानमंत्री रहे हैं। इन में से कुछ ऐसे भी रहे जिन्होंने 5 साल का कार्यकाल पूरा किया और उन्हें दोबारा प्रधानमंत्री पद के लिए चुना गया लेकिन कुछ ऐसे भी प्रधानमंत्री रहे जिन्हें केवल 170 दिन के कार्यकाल के बाद ही प्रधानमंत्री पद को त्यागना पड़ा।

लेकिन क्या आप देश के प्रधानमंत्री पद पर आसीन रह चुके व्यक्तियों की क्वालिफिकेशन जानते हैं? यदि नहीं तो आज इस लेख के माध्यम से हम देश में अभी तक के सभी प्रधानमंत्रियों के एजुकेशन क्वालिफिकेशन के बारे में बताने वाले हैं, आइए जानते हैं-

1- पंo जवाहर लाल नेहरू:- जवाहर लाल नेहरू स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से नेचुरल साइंस में ऑनर्स की डिग्री हासिल की थी

2- लाल बहादुर शास्त्री:- लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे उन्होंने फिलॉसफी और एथिक्स से 1925 में काशी विद्यापीठ से स्नातक किया था।

3- इंदिरा गांधी:- भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कई महाविद्यालयों में पढ़ाई की थी, विश्व के कई यूनिवर्सिटीज ने इंदिरा गांधी को डॉक्टरेट की पदवी से सम्मानित भी किया था।

Read Also: इस छोटे से डिवाइस के जरिए घंटों तक भाषण देते हैं PM मोदी, लोग देख भी नहीं पाते इसे

4- मोरारजी देसाई:- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने मुंबई के विलियन सिविल सर्विसेस से मैट्रिकुलेशन का एग्जाम पास किया था।

5- चरण सिंह:- पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह ने परास्नातक की डिग्री सन 1925 में प्राप्त की थी। इसके बाद उन्होंने सन् 1926 में आगरा विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री भी हासिल की थी।

6- राजीव गांधी:- राजीव गांधी ने भी कैंब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज में पढ़ाई की थी, इसके बाद उन्होंने लंदन के इंपीरियल कॉलेज में भी पढ़ाई की यहाँ से राजीव गांधी ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग का कोर्स किया जिसे उन्होंने बीच में ही छोड़ दिया था।

7- विश्वनाथ प्रताप सिंह:- विश्वनाथ प्रताप सिंह ने देहरादून के कॉलोनल ब्राउन कैंब्रिज स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद इन्होंने की डिग्री इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से हासिल की।

8- चंद्रशेखर:- चंद्रशेखर ने सतीश चंद्र पोस्ट ग्रैजुएट कॉलेज से b.a. किया था इसके बाद इन्होंने पॉलिटिकल साइंस में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की।

9- पी वी नरसिम्हा राव:- पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने हिस्लोप से पढ़ाई की थी, विधि में परास्नातक की डिग्री हासिल की थी।

10- अटल बिहारी बाजपेई:- बता दें कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने अपना स्नातक ग्वालियर के विक्टोरिया कॉलेज से पूरा किया था। यहाँ से इन्होंने हिन्दी, संस्कृत एवं इंग्लिश में स्नातक की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेई जी पॉलिटिकल साइंस में कानपुर के डीएवी कॉलेज से परास्नातक की डिग्री हासिल की थी।

11- एच डी देवगौड़ा:- पूर्व प्रधानमंत्री एचडी गौड़ा पॉलिटेक्निक से सिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा डिग्री प्राप्त की थी।

12- इंद्र कुमार गुजराल:- पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल ने डीएवी महाविद्यालय एवं हैली कॉलेज ऑफ कॉमर्स से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। इसके साथ ही साथ वह फोरमैन क्रिश्चियन कॉलेज में भी पढ़ चुके थे।

13- मनमोहन सिंह:- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पंजाब विश्वविद्यालय से मैट्रिकुलेशन का एग्जाम पास किया था। इसके बाद इन्होंने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में b.a. की डिग्री प्राप्त की थी। बता दे कि मनमोहन सिंह ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से D. Phil भी किया था।

14- नरेंद्र मोदी:- भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में BA डिग्री हासिल की है।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular