Homeटेक & ऑटोबहुत कम दाम में आती हैं ये धांसू फीचर्स वाली इलेक्ट्रिक कारें,...

बहुत कम दाम में आती हैं ये धांसू फीचर्स वाली इलेक्ट्रिक कारें, जाने आपके लिए कौन-सी है बेस्ट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

5 Cheapest Electric Cars: बढ़ती-पेट्रोल-डीजल की कीमतों के कारण अधिकतर लोग अब इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ रुझान दिखा रहे हैं यही कारण है कंपनियाँ भी हर सेगमेंट में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च कर रही हैं। बाइक से लेकर गाड़ी तक हर सेगमेंट में तमाम सारे वाहन मौजूद हैं।

इस लेख में हम आपको पांच ऐसी इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताने वाले हैं, जो किफायती कीमत पर तो आती ही हैं। साथ ही इनमें कई कमाल के फीचर्स भी प्रोवाइड कराए जाते हैं। इस लिस्ट में टाटा टियागो से टाटा टिगोर इलेक्ट्रिक तक शामिल है तो चलिए जान लेते हैं इन 5 Cheapest Electric Cars के बारे में।

Tata Tiago EV

देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में शामिल टाटा के द्वारा यह इलेक्ट्रिक गाड़ी 8.69 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइस पर पेश की जाती है। इसमें 19. 2 KWH और 24Kwh वाले दो बैटरी पैक उपलब्ध करवाए गए हैं। पहली बैटरी 61 पीएस के साथ 110 न्यूटन मीटर की टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है, जबकि दूसरी बैटरी 75ps के साथ 114 न्यूटन मीटर का आउटपुट जनरेट कर देती है।

वहीं इनकी रेंज क्रमशः 250 किमी और 315 किमी तक की है। कम कीमत में यह इलेक्ट्रिक गाड़ी आपके लिए बढ़िया डील साबित हो सकती है।

Read Also: इलेक्ट्रिक कार की रेस में शामिल होगा टाटा मोटर्स का नाम, साल के आखिर में लॉन्च होगी Tata Punch EV

Tata Tigor EV

लिस्ट में एक बार फिर से टाटा की ही भरोसेमंद गाड़ी टाटा टिगोर ईवी का नाम शामिल है। इसमें 26Kwh का बैटरी बैक प्रदान किया गया है। इस गाड़ी की इलेक्ट्रिक मोटर 75ps की शक्ति और 170 न्यूटन मीटर का टॉर्क उत्पन्न कर सकती है।

इस सेडान को सिंगल चार्जिंग में तकरीबन 315 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। वहीं इसे चार्ज होने में लगभग 8.5 घंटे का वक्त लग जाता है। इसके साथ 25Kw डीसी का फास्ट चार्जर दिया गया है। इसकी कीमत 12.49 लाख रुपए से शुरू होती है।

MG ZS EV

इस गाड़ी को पेश किया जाता है 22.50 लाख की एक्स शोरूम कीमत पर, यह चुनिंदा कारों में से एक है हालांकि, कीमत के मामले में थोड़ी ज्यादा है बता दें, इसमें 419 किलोमीटर की रेंज मिलती है साथ ही फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी इसमें प्रदान किया जाता है।

कंपनी के मुताबिक 50 मिनट में यह 80% तक चार्ज हो सकती है। इसकी टॉप स्पीड 144 किमी / प्रति घंटा है। इस गाड़ी में कई तरह के फीचर्स प्रदान किए गए हैं। इसका इन्फोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रुमेंटल कल्स्टर भी अच्छा काम करता है।

Read Also: भारत में तबाही मचाने लॉन्च हुआ Simple One का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज पर 212 KM दौड़ती है

Citroen e c3

फ्रांस की वाहन निर्माता कंपनी से citroen के द्वारा इस गाड़ी को 11.50 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर इंडियन मार्केट में पेश किया जाता है। इसमें 29.2Kwh का बैटरी बैक प्रदान किया गया है। जो 57 पीएस की शक्ति और 143 न्यूटन मीटर का टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है बता दें, इसकी रेंज 320 किलोमीटर प्रति घंटा है, जो एआरएआई से प्रमाणित की गई है।

Tata Nexon EV

लिस्ट में एक बार फिर जगह बनाने में कामयाब हुई है टाटा नेक्सन की Tata Nexon EV. इसे पेश किया जाता है 14. 99 रुपये की शुरुआती कीमत पर, इसमें 30.2 Kwh का बैटरी पैक मिल जाता है। जिसे एक बार चार्ज करने में तकरीबन 312 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकते हैं।

इसकी टॉप स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा है, वहीं इसे चार्ज होने में तकरीबन 2 घंटे लग जाते हैं। इस कार में 7 इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम और ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसी सुविधाएँ भी दी गई है।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular