Homeन्यूज़Kishore Kumar Punyathithi: अपनी आवाज और एक्टिंग से लोगों का दिल जीत...

Kishore Kumar Punyathithi: अपनी आवाज और एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेते थे किशोर कुमार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Kishore Kumar Punya Thithi 2022: हिंदी फिल्मों के इतिहास के अब तक के सबसे सर्वश्रेष्ठ गायकों में से एक किशोर कुमार को इस दुनिया को अलविदा कहे आज 35 साल हो गए। लेकिन आज भी लोग उनको याद करते हैं एवं उनके गाने हर उम्र के लोग सुनते हैं। किशोर कुमार का जन्म खडंवा में हुआ था।

किशोर कुमार किसी पहचान के मोहताज नहीं है। जहाँ अपनी आवाज और एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेते थे वहीं वह अपने मनमौजी स्वभाव और शरारतों के कारण हमेशा चर्चा में बना रहा करते थे। आज हम भी जानते हैं किशोर कुमार की जिंदगी के कुछ अनुठे पहलूओ के बारे में

Kishore Kumar

एक सम्पूर्ण कलाकार थे किशोर कुमार

रुपहले पर्दे पर चमकने वाले सितारों की बात करें तो इनमें किशोर कुमार की पहचान सबसे चमकदार सितारों में से एक से एक के तौर पर होती है। शानदार अभिनेता, सुरीले गायक, उम्दा निर्माता निर्देशक, कुशल पटकथा लेखक और बेहतरीन संगीतकार के तौर पर किशोर कुमार को एक सम्पूर्ण कलाकार कहा जा सकता है।

अपनी आवाज से हर तरह के गानों को यादगार बनाया

चाहे दर्द भरे गीत हो या रूमानियत से भरे प्रेमगीत हो, हुल्लड वाले जोशीले नगमे हो या संजीदा गाने हो उनकी आवाज ने हर तरह के गानों को किशोर कुमार ने अपनी आवाज से यादगार बना दिया। उन्होंने हिन्दी के अलावा और भी बहुत-सी भाषाओं में गीत गाए हैं। उनके अभिनय एवं निर्देशन को भी काफी सराहना मिली। हास्य अभिनय में किशोर दा अनुठे और बेजोड़ थे।

इस महान कलाकार ने 13 अक्टूबर 1987 को मुम्बई में इस दुनिया को अलविदा कहा था। महान गायक किशोर कुमार की अंतिम इच्छा खंडवा में रहने की थी। लेकिन ये पूरी नहीं हो सकी। हालांकि उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार उनका पार्थिव शरीर उनकी जन्मभूमि खंडवा लाया गया यहीं उनका अंतिम संस्कार किया गया था। खंडवा में ही इनकी समाधि बनी हुई है। देशभर से प्रशंसक यहाँ पहुँचते हैं।

इसे भी पढ़ें – TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा की किरदार दयाबेन को कैंसर होने की खबर निकली अफवाह

Ram Manohar Lohia Death Anniversary: समर्थक ही नहीं विरोधियों से भी अपार सम्मान पाते थे राम मनोहर लोहिया

Ram Setu Trailer: अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु का ट्रेलर हुआ रिलीज़, जानिए क्या हैं पब्लिक के रिएक्शंस

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular