Homeप्रेरणाजानिए खो-खो चैंपियन सारिका की कहानी, माँ धोती थी घरों में बर्तन...

जानिए खो-खो चैंपियन सारिका की कहानी, माँ धोती थी घरों में बर्तन और पिता हैं दिव्यांग, पर बेटी ने पाया अर्जुन अवार्ड

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अभी कुछ ही समय पूर्व खेल मंत्रालय द्वारा 27 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया था। जिसमें भारत की महिला खो-खो टीम की पूर्व कप्‍तान सारिका काले का भी नाम आया। खो-खो चैंपियन सारिका की यह कामयाबी सिर्फ़ उनकी नहीं है, बल्कि उन सभी लड़कियों की कामयाबी है, जो गरीब और पिछड़े परिवारों से सम्बन्ध रखती हैं, फिर भी अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करके देश और परिवार का नाम रौशन करती हैं।

सारिका भी एक ऐसे परिवार से हैं, जहाँ से उनकी कामयाबी का रास्ता बहुत मुश्किल था। सारिका के पिता दिव्यांग हैं और उनकी माँ लोगों के घरों में बर्तन मांजकर जो पैसे कमाती हैं, उससे परिवार का ख़र्च चलता है।

Sarika-Kale

13 साल की उम्र से ही इस खेल का जुनून सवार हो गया था

महाराष्ट्र में रहने वाली 27 वर्ष की सारिका काले (Sarika Kale) के पिताजी दिव्यांग थे, अतः दादा दादी के जो कमाई होती थी उसी पर सारा घर का ख़र्च निर्भर था। फिर सारिका की माँ ने भी परिवार के घर मैं मदद करने हेतु सिलाई का कार्य शुरू कर दिया था, लेकिन यह काम ठीक से नहीं चला तब उन्होंने लोगों के घरों में बर्तन धोने का कार्य शुरू किया और परिवार का ख़र्च चलाने लगीं।

सारिका की उम्र जब 13 वर्ष की थी तब एक बार वे अपने एक रिश्तेदार के साथ खेल के मैदान में गई थी तब वहाँ पर खिलाड़ियों को खेलते देख उन्हें प्रेरणा मिली और फिर उनके सर पर भी खो-खो खेलने का जुनून सवार हो गया था।

Sarika-Kale

परिवार के सहयोग से सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ी

सारिका इस खेल में ख़ूब अच्छी थी और बहुत मेहनत करती थी। जब उनके परिवार वालों ने सारिका का इस खेल के प्रति समर्पण और उनके मेहनत देखी तो उन्होंने सारिका का बहुत साथ दिया। सारिका अपनी काबिलियत के दम पर इस खेल में आगे बढ़ती गई। हालांकि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी तो उन्हें कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ा लेकिन फिर भी उनके परिवार वालों ने हर प्रकार से सारिका का सहयोग किया ताकि वह आगे बढ़ पाए।

परिणाम स्वरुप वर्ष 2016 में सारिका को भारतीय टीम में 12वें दक्षिण एशियाई गेम्‍स में गोल्‍ड मैडल मिला, यह बड़ी सफलता पाकर उन्होंने अपने परिवार के त्याग और प्यार को सार्थक कर दिया। इस समय सारिका ओसमानाबाद जिले के तुल्‍जापुर में खेल अधिकारी के पद पर कार्य कर रही हैं।

खेल दिवस पर’अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया

अभी हाल ही में सारिका को ‘अर्जुन पुरस्कार’ देकर सम्मान किया गया है। इस पुरस्कार के बारे में ख़ास बात ये है कि पूरे 22 वर्षों बाद ऐसा हुआ कि खेल दिवस पर खो-खो के किसी खिलाड़ी को यह पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

सारिका काले के कोच चंद्रजित जाधव बताते हैं कि साल 2016 में सारिका को बहुत ज़्यादा आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा था तब उनका मनोबल भी थोड़ा कम हो गया था और उन्होंने खेल को छोड़ने का भी मन बनाया था, लेकिन फिर परिवार वालों ने उन्हें खेलने को प्रेरित किया और उनका हौसला बढ़ाया था। जिससे सारिका फिर से खेल के मैदान में वापस आयी और बहुत प्रेक्टिस करके साल 2016 में एशियाई खो-खो चैंपियनशिप में प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब हासिल किया।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular