ब्रिटिश ऑटोमोबाइल कंपनी जगुआर लैंड रोवर (JLR) भारत में बहुत ही जल्द रेंज रोवर के इलेक्ट्रिक वर्जन (Range Rover EV) को लॉन्च करने वाली है, जिसके लिए साल 2023 के आखिर में प्री-बुकिंग शुरू हो जाएगी। रेंज रोवर इलेक्ट्रिक को लैंड रोवर की फिफथ जनरेशन के रूप में पेश किया जाएगा, जबकि यह जगुआर की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी।
दरअसल बीते कुछ समय से देश विदेश में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिसकी वजह से ऑटोमोबाइल कंपनियाँ नए मॉडल के चार पहिया ईवी वाहनों को लॉन्च कर रही हैं। हालांकि अभी तक जगुआर ने इलेक्ट्रिक कार-कार को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसका डिजाइन काफी हद तक रेंज रोवर से मिलता जुलता होगा।
सिंगल चार्ज पर देगी 700 किलोमीटर की रेंज
इलेक्ट्रिक रेंज रोवर के केबिन में शानदार फीचर्स को शामिल किया जाएगा, जबकि इसकी सीट्स काफी आरामदायक और सुविधाजनक हो सकती हैं। जगुआर ने इलेक्ट्रिक रेंज रोवर की बैटरी के लिए टाटा एग्रेटास के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत कंपनी नई इलेक्ट्रिक कार में 120 किलोवॉट की बैटरी की सुविधा दे सकती है।
खबरों की मानें तो इलेक्ट्रिक रेंज रोवर सिंगल चार्ज पर 700 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है, जबकि इस कार में 2 बैटरी विकल्प भी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जगुआर इस इलेक्ट्रिक कार की लॉन्चिंग को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित है, जिसे साल 2025 की शुरुआत में मार्केट में उतारा जा सकता है।
Read Also: 2023 टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट की कीमतें हुईं सार्वजनिक, जानें सभी वेरिएंट्स के दाम