Homeप्रेरणा6 बेटियाँ बनी आज पिता जगदेव की पहचान, शिक्षा से लेकर रिसर्च...

6 बेटियाँ बनी आज पिता जगदेव की पहचान, शिक्षा से लेकर रिसर्च तक में, हर बेटी कमा चुकी हैं नाम

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हरियाणा: आज के दौर में बेटियाँ किसी से कम नहीं हैं। बस फ़र्क़ है तो सिर्फ़ सोचने और समझने का। ये बात हम आपको सिर्फ़ कह ही नहीं रहे साबित भी करके दिखाने वाले हैं। आज बेटियाँ खेलों के मैदान में मेडल जीतने से लेकर सेना में शामिल होकर राफेल तक को उड़ा रही हैं। यदि उन्हें अच्छे से पढ़ाया लिखाया जाए तो शिक्षा के क्षेत्र में भी वह नए मुकाम को छू रही हैं

आज भी हम आपको एक ऐसे ही परिवार की कहानी बताने जा रहे हैं। जिसके परिवार में छह बेटी और एक बेटा है। लेकिन इस परिवार के लिए बेटियाँ बोझ के रूप में नहीं, बल्कि शान के रूप में काम करती है। आइए जानते हैं क्या है इस परिवार की कहानी।

6 बेटियों के पिता हैं जगदेव दहिया

जगदेव दहिया (Jagdev Dahiya) हरियाणा (Haryana) के सोनीपत (Sonipat) जिले के रहने वाले हैं। जगदेव दहिया शिक्षा में कार्य कर चुके हैं। साल 2006 में वह बतौर प्रधानाचार्य के पद से रिटायर हो गए थे। इनकी पत्नी का नाम ओमवती (Omvati) है। जगदेव की 6 बेटियाँ और 1 बेटा है। लेकिन ख़ास बात ये हैं कि इन्होंने कभी भी बेटियों की पढ़ाई-लिखाई या मान-सम्मान में कोई कमी नहीं छोड़ी।

सभी बेटियाँ हैं Ph.D

जगदेव दहिया कि आज सभी बेटियाँ पीएचडी (Ph.D) की उपाधि ले चुकी हैं। साथ ही साइंटिस्ट भी हैं। इनकी सभी बेटियाँ दूसरे देशों तक की सैर पर जा चुकी है। आज इनकी 6 में 5 बेटियाँ सरकारी नौकरी पर हैं। आइए जानते हैं जगदेव दहिया की सभी बेटियों के बारे में विस्तार से।

डाॅ संगीता सिंह (Dr. Sangita Singh)

संगीता ने फिजिक्स (Physics) विषय से पीएचडी (Ph.d) की उपाधि ली हुई है। आज वह पास के ही एक सरकारी कॉलेज में बतौर एसोसिएट प्रोफेसर पढ़ाने का काम कर रही हैं। इन्होंने महाप्रयोग परियोजना में भी हिस्सा लिया हुआ है। संगीता ने अमेरिका (America) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) जैसे देशों में होने वाली अंतरराष्ट्रीय स्तर की कॉन्फ्रेंस में भी शामिल हो चुकी हैं।

डाॅ मोनिका सिंह (Dr. Monika Singh)

मोनिका ने बायोटेक (Biotech) में पीएचडी (Ph.d) की उपाधि हासिल की हुई है। वह सरकारी नौकरी पर भी रह चुकी हैं। परन्तु आज वह सरकारी नौकरी छोड़ टोरंटो कनाडा (Canada) में अपना बिजनेस संभालती हैं। मोनिका विभिन्न विषयों पर शोध (Research) भी कर चुकी हैं।

डाॅ कल्पना दहिया (Dr. Kalpna Dahiya)

कल्पना भी पीएचडी (Ph.d) पास कर चुकी हैं। उन्होंने गणित विषय से Ph.d की हुई है। वह फिलहाल UIT चंडीगढ़ में बतौर प्रोफेसर पढ़ाती हैं। साथ ही शोध कार्य भी कर चुकी हैं। कल्पना बताती हैं कि अमेरिका और कनाडा में उनके शोध पेपर्स पर बात हो चुकी है।

डाॅ नीतू दहिया (Dr. Nitu Dahiya)

नीतू भी पीएचडी कर चुकी हैं। वर्तमान में वह अमेरिका में फूड एंड ड्रग (Food and drug) वैज्ञानिक हैं। उनका इस पद के लिए चयन साल 2006 में हुआ था। तब से वह वहीं पर हैं।

डाॅ डेजी दहिया (Dr. Dezi dahiya)

डेजी ने भी पीएचडी की हुई है। इनकी Ph.D गणित विषय से है। डेजी भी फिलहाल अमेरिका में ही काम कर रही हैं। वह वहाँ पर DC के इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड साइंस में शोध कार्य कर रही हैं।

डाॅ रूचि दहिया (Dr. Ruchi Dahiya)

रुचि ने भी गणित विषय से Ph.d की हुई है। वह भी अमेरिका में रहती हैं। वर्तमान में वह अमेरिका के एरिजोना शहर में शोध कार्य कर रही हैं।

जगदेव ने बताया कि मोनिका के पति कनाडा में रहते थे। इसलिए शादी के बाद वह कनाडा में शिफ्ट हो गई। साथ ही दूसरी बेटियाँ भी फार्म भरती रही और अमेरिका चली गई। ‘Awesome Gyan‘ जगदेव के इस हौसले को सलाम करता है। जगदेव ना सिर्फ़ आज अपनी बेटियों को आगे बढ़ा रहे हैं। बाल्कि वह समाज में एक मिसाल भी बनकर उभरे हैं।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular