Homeस्पोर्ट्सरोहित शर्मा ने नवीन से लिया विराट कोहली की लड़ाई का पूरा...

रोहित शर्मा ने नवीन से लिया विराट कोहली की लड़ाई का पूरा बदला, मैदान में गूंजा कोहली-कोहली

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IPL 2023, MI Vs LSG: बीती रात लखनऊ के अटल बिहारी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच एक जोरदार टक्कर देखने को मिली। जिसको लखनऊ ने 5 रनों से जीत कर अपने नाम कर लिया तो वहीं मुंबई इंडियंस को करारी हार का सामना करना पड़ा।

लेकिन हारने के बावजूद भी मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और लखनऊ के गेंदबाज नवीन-उल-हक़ (Naveen-ul-Haq) चर्चा का विषय बने हुए हैं। जानिए क्या है पूरी कहानी आइयें बताते हैं।

रोहित की बल्लेबाजी पर फैंस का रिएक्शन

लखनऊ के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा ने 35 गेंदों पर 47 रनों की शानदार पारी खेली। जब रोहित शर्मा क्रीज पर डटकर बल्लेबाजी कर रहे थे तो वही लखनऊ की तरफ से गेंदबाजी की कमान नवीन के हाथ में थी।

जैसे ही नवीन रोहित को गेंद डाली। तभी रोहित ने स्क्वायर लेग पर 65 मीटर लंबा छक्का लगा दिया। जिसको देखकर फैंस मैदान पर ही कोहली-कोहली के नारे लगाने लगे।

Read Also: तुम्हारा हाथ काटना पड़ेगा… लखनऊ की जीत के बाद मोहसिन खान ने किया बड़ा खुलासा, कहीं ये बड़ी बात

लखनऊ ने जीता मुकाबला

टॉस हारकर मैदान में पहले बल्लेबाजी करने लखनऊ की टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। टीम के दोनों ही सलामी बल्लेबाजों ने मिलकर टोटल 21 रन बनाएँ। मध्यक्रम के बल्लेबाज अपना खाता भी खोलने में नाकामयाब रहे। कप्तान ने 49 रन बनाएँ।

मार्कस स्टोइनिस ने 47 गेंदों में ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए लखनऊ की टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया। खिलाड़ी ने 47 गेंदों में 89 रन बनाने का काम किया। वही निकोलस पूरन 8 रनों पर नाबाद रहे।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular