Homeस्पोर्ट्सIPL 2023 Prize Money: जीत के साथ करोड़पति हुई CSK तो वहीं...

IPL 2023 Prize Money: जीत के साथ करोड़पति हुई CSK तो वहीं बाकी टीमों पर भी हुई पैसों की बारिश

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IPL 2023 Prize Money: चार बार की आईपीएल चैंपियन रही चेन्नई (Chennai Super Kings) ने आखिरकार पांचवी बार गुजरात (Gujarat Titans) को शिकस्त देकर आईपीएल की ट्रॉफी (IPL 2023 Trophy) को एक बार फिर से अपने नाम कर लिया है।

धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी से सजी सीएसके (CSK) अपना फाइनल मुकाबला गुजरात (GT) के साथ खेला और टीम को 5 विकेट से करारी हार का सामना कराया था बता दे कि यह मुकाबला बारिश की वजह से बाधित हुआ था। डकवर्थ लुईस नियम के तहत सीएसके ने लक्ष्य को हासिल किया। चेन्नई की इस जीत के साथ ही करोड़ों की बरसात हुई है। किस टीम को मिला नहीं मिले हैं कितने पैसे आइए जानते हैं।

जीत के साथ मालामाल हुई चेन्नई सुपर किंग्स

बता दे कि धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग फाइनल मुकाबला जीतने के साथ ही खूब मालामाल हुई है। टीम को 20 करोड़ रुपए मिले हैं। वही फाइनल में सीएसके के हाथों हार का सामना करने वाली गुजरात के ऊपर भी पैसों की बारिश हुई है।

Read Also: जीत के साथ ही खत्म हुआ धोनी और जडेजा का विवाद, विनिंग पारी खेलने वाले जडेजा को गोद में उठाकर निकलें कप्तान के आंसू

तीसरे नंबर पर रही मुंबई इंडियंस को भी प्राइज मनी मिली है चौथे नंबर की रनर अप रही लखनऊ सुपर जॉइन को भी प्राइस मनी के तौर पर विशेष राशि दी गई है। आईपीएल में शानदार परफॉर्मेंस करने वाले खिलाड़ियों को भी अवार्ड के साथ-साथ प्राइज मनी मिली है।

जानिए किस टीम को मिली कितनी प्राइज मनी (IPL 2023 Prize Money)

  • चेन्नई सुपर किंग्स (विजेता टीम) – 20 करोड़ रुपए
  • गुजरात टाइटंस (उपविजेता टीम) – 13 करोड़ रुपए
  • मुंबई इंडियंस (तीसरी रनअप) – 7 करोड़ रुपए
  • लखनऊ सुपर जायंट्स (चौथी रनअप) – 6.5 करोड़ रुपए

Read Also: फाइनल मुकाबला जीतने के बाद MS Dhoni ने दिखाई दरियादिली, खुद की जगह इस खिलाड़ी को थमाई IPL की ट्रॉफी

इन खिलाड़ियों को मिले यह खास अवार्ड

  • इलेक्ट्रिक स्ट्राइकर ऑफ द मैच- अजिंक्य रहाणे
  • गेम चेंजर ऑफ द मैच- साई सुदर्शन
  • मोस्ट वैल्युएबल एसेट ऑफ द मैच- साई सुदर्शन
  • लॉन्गेस्ट सिक्स ऑफ द मैच- साई सुदर्शन
  • रूपे ऑन द गो-4s ऑफ द मैच- साई सुदर्शन
  • प्लेयर ऑफ द मैच- डेवोन कॉन्वे
  • एक्टिव कैच ऑफ द मैच- एमएस धोनी
  • पर्पल कैप- महोम्मद शमी
  • ऑरेंज कैप- शुभमन गिल
यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular